न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई दशहरा रैली में मोदी पर बरसे ठाकरे, सरकार की आलोचना की

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपने गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Sep 2017 11:15:17

मुंबई दशहरा रैली में मोदी पर बरसे ठाकरे, सरकार की आलोचना की

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे यहां शनिवार को अपनी दशहरा रैली में उम्मीद के विपरीत महाराष्ट्र सरकार पर तो कुछ नहीं बोले, लेकिन वह अपने गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। दशहरा रैली में मौजूद विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए उद्धव ने विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार की लगातार आलोचना की।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन आर. भागवत द्वारा सुबह दिए गए भाषण का विशेष तौर पर जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को म्यांमार के विस्थापित रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने के बारे में केंद्र सरकार को चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा पर यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण बयान है और उन्होंने कहा कि बांग्लादेश जैसे मुस्लिम देश ने भी रोहिंग्या मुसलमानों को स्वीकारने से अब इनकार कर दिया है।

ठाकरे ने कहा, "मैं बांग्लादेश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि वे हमारी सुरक्षा के लिए भारत में रह रहे लाखों बांग्लादेशियों को वापस ले लें.. हमें उनकी जरूरत नहीं है।"

शुक्रवार की भगदड़ में मारे गए मुंबई के 23 लोकल ट्रेन यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ठाकरे ने बुलेट ट्रेन पर अपना विरोध दोहराया और उपनगरीय रेल नेटवर्क को सुधारने के लिए इसमें धन लगाने का आग्रह किया।

उन्होंने मांग की, "मोदी ने अभी तक अच्छे दिन के सिर्फ सपने दिखाए, मगर अपनी नीतियों से देश के नागरिकों को प्रताड़ित करने के सिवा किसी के लिए किया कुछ नहीं। बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच क्यों चलनी चाहिए? कश्मीर से कन्याकुमारी या नई दिल्ली से अन्य महानगरों को क्यों नहीं? वे कहते हैं कि हमें यह बुलेट ट्रेन मुफ्त में मिलेगी, तो यदि आपको मुफ्त में मिल रहा है, तो क्या आप कोब्रा भी ले लेंगे?"

ठाकरे ने नोटबंदी व हिंदुत्व के एजेंडे से पीछे हटने को लेकर भाजपा पर हमले किए और ईंधन कीमतों में लगातार वृद्धि से बढ़ रही महंगाई, बढ़ती बेराजगारी, ग्रामीण भारत की परेशानियों, युवाओं की समस्या, वंदे मातरम गाने पर दोहरा मापदंड, जम्मू एवं कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर भाजपा की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत