टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज 19 सितंबर से अबु धाबी में होने जा रहा हैं। संस्करण का पहला मैच चैम्पियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना हैं। इस बार का आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में होना हैं और इसको लेकर सभी स्टेडियम तैयार हो चुके हैं और रोशनी से जगमगा रहे हैं।
3 more days to go!
What a spectacular and breathtaking view from the stadiums in Dubai and Abu Dhabi.
United Arab Emirates looks all set to host the most awaited tournament of the year #IPL2020. The world is ready, so are we! @IPL @![]()
बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर दुबई और अबु धाबी के स्टेडियमों की तस्वीरें शेयर कीं दुनिया तैयार है, और इसीलिए हम! रोशनी में नहाए इन स्टेडियमों के विहंगम दृश्य देखते ही बन रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के कुल 56 लीग मुकाबलों में दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 24 मैच खेले जाएंगे, जबकि अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में 20 मुकाबले होंगे।
![]()
दूसरी तरफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 12 लीग मैच खेले जाएंगे। पिछले दिनों बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शारजाह स्टेडियम का जायजा लिया था। गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल 2020 को यूएई में आयोजित किया जा रहा है और इस टी20 लीग की मेजबानी दुबई, अबु धाबी और शारजाह करेंगे।













