न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : ओवर टेक के चक्कर में हुई दो ट्रेलरों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, ड्राईवर और खलासी गंभीर घायल

दो ट्रेलरों की भिड़ंत हो गई और आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दो घंटे लग गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Dec 2020 12:29:16

नागौर : ओवर टेक के चक्कर में हुई दो ट्रेलरों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, ड्राईवर और खलासी गंभीर घायल

शनिवार देर शाम सदर थाना इलाके के जोधपुर रोड पर चिमरानी फांटा के पास दो ट्रेलरों की भिड़ंत हो गई और आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दो घंटे लग गए। दोनों ट्रेलरों के खलासी व एक ड्राइवर गंभीर घायल हैं जिन्हें रेफर कर दिया गया हैं। घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड हादसा स्थल पहुंची। ट्रेलर से आग की लपटें भभक रही थी जिस पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लग गया। इसमें ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गए। इसके चलते काफी देर तक मुख्य जोधपुर मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही। बाद में पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने मदद कर आवागमन सुचारू करवाया।

ट्रेलर के खलासी हरियाणा के गोल पुरी निवासी सलामुद्दीन पुत्र अकबर ने बताया कि वे हरियाणा के हिसार से चावल लेकर गुजरात के कांडला जा रहे थे। उस समय ट्रेलर को ड्राइवर नूहु के गोल पुरी निवासी शौकीन पुत्र कमरूद्दीन चला रहा था। यहां रास्ते में अचानक एक कार ने ओवरटेक किया तो सामने से ट्रक को आता देख कार चालक ने अचानक सामने आकर ब्रेक लगा दिए। साइड में ट्रक खड़ा होने से शौकीन ने ट्रेलर दूसरी दिशा में घुमाया तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।

सलामुद्दीन ने बताया कि जैसे ही ट्रेलर भिड़े तो उसकी आंखें बंद हो गई थी और वह ट्रेलर के आगे के कांच से नीचे आकर गिरा। वह खुद को संभाल पाता इससे पहले ही ट्रक से चिंगारी उठी और वह भभकने लग गया। इसके बाद कुछ ही देर में पहले उनके ट्रक में आग लगी। इसके बाद दोनों ट्रक भभकने लग गए। उसने बताया कि उसके ड्राइवर को कुछ भी होश नहीं था। हादसे के बाद लोग दौड़कर आए और उन्होंने हमें संभला। इसके बाद सभी घायलों को यहां हॉस्पिटल पहंंुचाया गया। उसने बताया गलती कार की थी।

दूसरे ट्रक में लोहे की ब्लेड भरी थी। इस ट्रक के खलासी टोंक जिले के धूनी निवासी कौशल गुर्जर पुत्र किशन गोपाल के गंभीर चोट आई है। इस पर उसे रेफर किया गया है। यह ट्रक लोहे की प्लेटों को भावनगर से पंजाब के गोविंदगढ़ लेकर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद खलासी के जानकार मौके पर पहुंच गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर