न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : सिर्फ 600 रुपए के कारण पूरा बाजार हुआ बंद, मची भगदड़, कुछ लोग हुए चोटिल

एटा कोतवाली नगर के बाजार बाबूगंज में गुरुवार को 600 रुपये के लेनदेन को लेकर दो समुदायों के व्यापारियों के बीच मारपीट हो गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 7:40:26

उत्तरप्रदेश : सिर्फ 600 रुपए के कारण पूरा बाजार हुआ बंद, मची भगदड़, कुछ लोग हुए चोटिल

अक्सर देखा जाता हैं कि बाजार में किसी बड़ी बात पर बंद का आव्हान होता हैं। लेकिन एटा कोतवाली नगर के बाजार बाबूगंज में गुरुवार को 600 रुपये के लेनदेन को लेकर दो समुदायों के व्यापारियों के बीच मारपीट हो गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पीड़ित व्यापारी की ओर से तहरीर देकर सात नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

शहर के कॉस्मेटिक और कपड़ा बाजार बाबूगंज में फड़ लगाकर व्यापार करने वाले दीपक गुप्ता पुत्र सुरेंद्र गुप्ता निवासी भगीपुर की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि अदनान, सैफ पुत्र नदीम, शादाब पुत्र नईम, अरमान पुत्र परवेज, परवेज, नदीम, अरशद सहित 10-15 अज्ञात लोग लाठी डंडा लेकर फड़ पर आए और मारपीट करने लगे। बचाने आए अजय गुप्ता और शिवा के साथ भी मारपीट की गई।

दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों के बीच में हुई मारपीट के बाद बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए थे। पुलिस को खबर मिली तो एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी राजकुमार, सीओ इरफान नासिर खां, सीओ सकीट देवआनंद, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस के साथ बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गया।

दो लोगों को आईं हल्की चोटें

पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची। मारपीट की वारदात में अजय और शिवा को हल्की चोटें भी आईं हैं। दो समुदायों का मामला होने के चलते सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड भी कोतवाली पहुंच गए और समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि बाबूगंज में 600 रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो समुदायों के बीच मारपीट को लेकर बाजार के कुछ व्यापारियों ने शटर गिरा लिए थे, कुछ ही देर में सब कुछ सामान्य हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल