न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : नाकाबंदी में पुलिस ने किया लारेंस गैंग के दो गैंगस्टर को गिरफ्तार, भागने के लिए कि थी हवाई फायरिंग

गैंगस्टरों ने बचकर भागने के लिए पहले पुलिस की कार को टक्कर मारी और फिर हाथापाई की। इस दौरान उन्होंने हवाई फायरिंग भी की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 7:12:28

पंजाब : नाकाबंदी में पुलिस ने किया लारेंस गैंग के दो गैंगस्टर को गिरफ्तार, भागने के लिए कि थी हवाई फायरिंग

लारेंस बिश्नोई गैंग का आतंक लगातार बरकरार हैं। बीती रात पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लारेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो साथी बचकर भागने में कामयाब हो गए। फरार गैंगस्टरों में से एक हिम्मत सिंह पर हत्या के सात मामले दर्ज हैं। गैंगस्टरों ने बचकर भागने के लिए पहले पुलिस की कार को टक्कर मारी और फिर हाथापाई की। इस दौरान उन्होंने हवाई फायरिंग भी की। उनके पास से दो रिवाल्वर, एक पिस्तौल औैर छह कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका दो दिन का रिमांड लिया गया है।

बटाला के एसएसपी रशपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस ने महिता रोड के टी-प्वाइंट बैरियर के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान महिता साइड से आ रही लाल रंग की पजेरो में सवार युवक हवाई फायरिंग करते दिखे। पुलिस ने उन्हे रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों ने बचकर भागने के लिए पुलिस की कार को टक्कर मार दी। लेकिन इससे आरोपियों की भी कार रुक गई।

इस पर चारों बदमाश कार से बाहर निकले और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने हवाई फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने स्टानलजीत सिंह औैर नवजोत सिंह निवासी गांव ठठा जिला तरनतारन को काबू कर लिया, जबकि उनका साथी हिम्मत सिंह निवासी गांव मलोवाली थाना घुमान (बटाला) समेत एक अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

बिश्नोई देता है वारदात करने का निर्देश, हिम्मत सिंह करता है नेतृत्व

फरार गैंगस्टर हिम्मत सिंह का संबंध गैंगस्टर गुविंदर सिंह गैंग से भी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बिश्नोई के निर्देश पर हिम्मत सिंह के नेतृत्व में वारदात को अंजाम देते हैं। हिम्मत सिंह की मुलाकात स्टालनजीत से पट्टी जेल में हुई थी। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल