न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : फिर कच्ची शराब का शिकार हुए दो युवक, एक की बची जान

पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम ऊधम सिंह वाला में एक दर्दनाक मामला सामने आया जिसमें कच्ची शराब पीने की वजह से दो युवकों की जान चली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Feb 2021 7:40:42

पंजाब : फिर कच्ची शराब का शिकार हुए दो युवक, एक की बची जान

पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम ऊधम सिंह वाला में एक दर्दनाक मामला सामने आया जिसमें कच्ची शराब पीने की वजह से दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान केसर सिंह (25) और कर्म सिंह (30) के तौर पर हुई है। तीसरे साथी कैनू सिंह (26) निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बलजिंदर सिंह पन्नू और एसएचओ सिटी जतिंदरपाल सिंह ने मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी हासिल की। शादी समागमों में वेटर का काम करने वाले तीनों युवक स्टेडियम रोड के आसपास के इलाके के रहने वाले है। मंगलवार को दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

केसर सिंह के भाई बब्बू सिंह ने बताया उसका भाई केसर सिंह अपने साथी कर्म सिंह और कैनू सिंह के साथ रविवार को किसी शादी समागम में वेटर का काम करने गए थे। तीनों शादी समागम से कच्ची शराब बोतल में डालकर अपने साथ ले आए थे। सोमवार की सुबह तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के कुछ समय बाद केसर सिंह के शरीर में तेज दर्द होना शुरू हो गया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया गया।

पटियाला शहर में पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इसी बीच कर्म सिंह की हालत भी नाजुक बन गई और उसे भी सुनाम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से संगरूर ले जाते समय कर्म सिंह ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तीसरे साथी कैनू सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात