न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया टॉयलेट में छिपा सोने का तस्कर, बरामद हुए 65 लाख के दो बिस्किट

अक्सर देखा जाता हैं कि एयरपोर्ट पर विदेशों से तस्कर सोना छिपाकर लाते हैं और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला जयपुर एयरपोर्ट पर सामने आया जिसमें यात्री फ्लाइट में सोना छिपाकर लाया यात्री टॉयलेट में घुस गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 7:08:28

राजस्थान : जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया टॉयलेट में छिपा सोने का तस्कर, बरामद हुए 65 लाख के दो बिस्किट

अक्सर देखा जाता हैं कि एयरपोर्ट पर विदेशों से तस्कर सोना छिपाकर लाते हैं और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।ऐसा ही एक मामला जयपुर एयरपोर्ट पर सामने आया जिसमें यात्री फ्लाइट में सोना छिपाकर लाया यात्री टॉयलेट में घुस गया। दीपावली से पहले जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अफसरों ने टॉयलेट में ही एक यात्री को तस्करी कर सोना लेकर आते हुए पकड़ लिया। यात्री के कब्जे से सोने के दो बिस्किट बरामद हुए है। इनमें एक बिस्किट का वजन लगभग 600 ग्राम है। इनका कुल वजन 1.225 किलो था। जिसकी बाजार कीमत करीब 65 लाख रुपए आंकी जा रही है। कस्टम ने बरामद किए हुए सोने को सीज कर लिया है। इस संबंध में कस्टम विभाग यात्री से पूछताछ कर रहा है।

कस्टम विभाग के कमिश्नर सुभाष अग्रवाल ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे स्पाइसजेट की एक चार्टड फ्लाइट SG-144 पहुंची थी। जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात डिप्टी कमिश्नर यतीश कुमार और उनकी टीम की निगरानी में फ्लाइट से उतरने वाले प्रत्येक यात्री ग्रीन चैनल से सुरक्षा प्रक्रिया पूरी कर चैक आउट कर रहे थे। तभी कस्टम के एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारियों को एक यात्री की गतिविधि पर शक हुआ।

चेकिंग देखकर टॉयलेट में घुस गया यात्री, संदेह होने पर टीम भी घुस गई

ऐसे में जब वो जल्दीबाजी में चैकिंग प्रक्रिया से पहले टॉयलेट के अंदर गया, तो पीछे से अधिकारियों ने उस टॉयलेट के बाहर निकलते ही पकड़ लिया। पहले पूछताछ करने पर उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन जांच करने पर उसने कहा कि वो टॉयलेट के सोना छुपा कर आया है। जब जांच की गई, तो टॉयलेट के फ्लश से दो सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। जिसके प्रत्येक बिस्किट का वजन करीब 600 ग्राम था।

सर्राफा व्यापरियों की भूमिका पर शक

कस्टम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में उन्होंने अभी कोई खास जानकारी नहीं दी है। लेकिन ये अनुमान लगाया जा रहा है कि दिवाली से ठीक पहले आरोपी सोना बेचने के उद्देश्य से जयपुर आया था। ऐसे में पूरे मामले में किसी सर्राफा के शामिल होने की संभावना है। आरोपी से पूछताछ कर, उसे सोमवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

पिछले साल से अब तक एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्करी का 25 किलो सोना

जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले कई सालों से सोने की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले साल अप्रैल माह से अब तक सोने की तस्करी के करीब 22 मामले पकड़े गए हैं। जिसमें करीब 25 किलो सोना अलग-अलग तरीके से जयपुर लाया गया। वैसे तो तस्करों ने हर बार नए-नए तरीकों से सोने की तस्करी की है। लेकिन सबसे अधिक आठ मामले रैक्टम (गुदा) में सोने लाने के हैं। इस साल फरवरी माह में ही बैंकॉक और दुबई से आए दो यात्रियों के रैक्टम से करीब आधा किलो सोना पकड़ा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?