न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : शराब पिलाकर लड़की की गला दबाकर हत्या, फंदे से लटकाकर दिखाई आत्महत्या

पारा के हंसखेड़ा में 21 वर्षीय काजल चौबे के साथ जिसकी लाश उसके किराये के मकान में में लटकती हुई पाई गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 2:43:14

उत्तर प्रदेश : शराब पिलाकर लड़की की गला दबाकर हत्या, फंदे से लटकाकर दिखाई आत्महत्या

अक्सर पुलिस के सामने अपराध के ऐसे केस आते हैं जब यह जानना मुश्किल हो जाता हैं कि शख्स ने आत्महत्या की हैं या इसके पीछे किसी की साजिश हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पारा के हंसखेड़ा में 21 वर्षीय काजल चौबे के साथ जिसकी लाश उसके किराये के मकान में में लटकती हुई पाई गई। इसके लिए पुलिस द्वारा लड़की के प्रेमी रजनीकांत वर्मा उर्फ आजाद और सहेली अंजली को हिरासत में ले लिया गया है। काजल के घर से मिले शराब के गिलास, आसपास के लोगों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंगलवार को तीनों ने शराब पार्टी की और उसके बाद काजल की पिटाई कर गला दबा दिया। हत्या को खुदकुशी दिखाने को उसे फंदे से लटका दिया गया।

काजल की मां संध्या चौबे ने रजनीकांत वर्मा, अंजली और दयारानी नाम की एक अन्य महिला पर बेटी की हत्या का शक जताते हुए केस दर्ज कराया है। संध्या ने बताया कि काजल ने करीब छह साल पहले निजी कंपनी में नौकरी करने वाले सतेंद्र पांडेय से प्रेम विवाह किया था। उनके एक चार साल की बेटी भी है। बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई और काजल ने सतेंद्र को छोड़ दिया। उसके परिजनों ने बदलीखेड़ा निवासी आरटीओ कार्यालय में कार्यरत पंकज वर्मा से शादी करा दी। हालांकि, यह विवाह भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। काजल की बहन कीर्ति के मुताबिक, पंकज से शादी के बाद ही काजल की दोस्ती रजनीकांत वर्मा उर्फ आजाद से हो गई। एक साल बाद ही काजल ने पंकज को भी छोड़ दिया। रजनीकांत ने उसे किराये पर कमरा दिला दिया जहां वह बेटी के साथ रह रही थी।

news,latest news,crime news,murder in lucknow,uttar pradesh news

कमरे में मिले तीन गिलास और शराब की खाली बोतल

काजल जिस कमरे में रहती थी, वहां तीन खाली गिलास और शराब की खाली बोतल मिली है। रजनीकांत का कहना था कि वह काजल के फांसी लगाने की जानकारी सुनकर आया था जबकि आसपास के लोगों ने रजनीकांत व अंजली को काफी देर पहले से घर में आते-जाते देखा था।

परिजनों का कहना है कि दोनों ने काजल को शराब पिलाकर नशे में कर दिया होगा। फिर पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काजल से मारपीट की पुष्टि हुई है। कीर्ति ने कहा, रजनीकांत और अंजली ने काजल की बेटी को छत पर सुला दिया था।

सहेली की भूमिका संदिग्ध

काजल की सहेली अंजली की भूमिका को पुलिस संदिग्ध मान रही है। परिजनों ने बताया कि अंजली से काजल की दोस्ती करीब छह साल पहले उस वक्त हुई थी, जब उसने सतेंद्र पांडेय से प्रेम विवाह किया था। अंजली मूलत: शाहजहांपुर की है। काजल की बहन कीर्ति के मुताबिक, पहले वह और अंजली एक साथ रहते थे लेकिन दोनों में अनबन हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें