अमेरिका : ट्रंप के बाद अब इस सांसद के अकाउंट पर ट्विटर ने दिखाई सख्ती, लगाई अस्थायी रोक

By: Ankur Mon, 18 Jan 2021 8:20:06

अमेरिका : ट्रंप के बाद अब इस सांसद के अकाउंट पर ट्विटर ने दिखाई सख्ती, लगाई अस्थायी रोक

बीते दिनों अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में तनावपूर्ण माहौल रहा था जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा हिंसा की गई थी। इसमें ट्विटर द्वारा अपने सख्त तेवर दिखाते हुए ट्रंप के अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी। इस कड़ी में अब ट्विटर द्वारा एक और रिपब्लिकन सांसद मारजोरी टेलर ग्रीन के अकाउंट पर अस्थायी रोक लगा दी गई। सांसद के पोस्ट से कथित तौर पर नस्ली विचार और क्यूनन साजिश सिद्धांत के ऑनलाइन समर्थन की झलक मिल रही थी।

ग्रीन ने एक बयान में कहा कि उनके अकाउंट को बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए बंद कर दिया गया। उन्होंने रूढ़िवादी विचारों पर ट्विटर की चुप्पी को लेकर भी निंदा की। पेशे से कारोबारी ग्रीन राजनीति में नई हैं। नवंबर में वह जॉर्जिया 14वें डिस्ट्रिक्ट की प्रतिनिधि चुनी गयी थीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई भड़काऊ वीडियो और कमेंट पोस्ट किए हैं।

ग्रीन ने रविवार को एक स्थानीय समाचार को दिए साक्षात्कार का वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह जॉर्जिया के चुनाव अधिकारियों की निंदा करती दिख रही हैं और राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के दावों का समर्थन कर रही हैं।

ट्विटर ने ग्रीन और अन्य लोगों के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए संदेश लिखा कि चुनाव में धोखाधड़ी का दावा ‘‘विवाद पैदा करने वाला है और इससे हिंसा की आशंका’’ है। ग्रीन की टीम ने रविवार को ट्विटर के संदेश का स्क्रीनशॉट जारी कर बताया कि कंपनी ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में उनके अकाउंट पर 12 घंटे के लिए रोक लगा दी है।

ये भी पढ़े :

# चीन : पांच सरनेम के साथ हैं 30 फीसदी आबादी, 120 करोड़ में सिर्फ 100 उपनाम

# पाकिस्तानी सेना ने किया तालिबान लड़ाकों पर हमला, दो को किया ढेर

# ब्रिटेन : हर मिनट लगाए जा रहे कोरोना के 140 टीके, अब 70 की उम्र वालों को भी मिलेगा मौका

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com