न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध अस्पताल में भर्ती

व्हाइट हाउस के बाहर एक संदिग्ध को गोली मारी गई जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Aug 2020 1:18:23

ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध अस्पताल में भर्ती

बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में तीन युवा एके-47 राइफल के साथ घुस गए थे जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। ऐसा ही एक हादसा बीते सोमवार को व्हाइट हाउस के बाहर हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। दरअसल, इस दौरान व्हाइट हाउस के बाहर एक संदिग्ध को गोली मारी गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस गार्ड्स ने ट्रम्प को पोडियम से हटा लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस रोकनी पड़ी और व्हाइट हाउस के लॉन में चारों तरफ सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। पत्रकार अंदर ही कैद हो गए।

ट्रम्प ने कहा- सब ठीक है, सुरक्षा में सेंध नहीं

थोड़ी देर बाद ट्रम्प फिर आए और बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर किसी को गोली मारी गई है। जिसे गोली लगी है, उसके पास हथियार थे। सीक्रेट सर्विस ने ट्वीट कर बताया कि उसके अफसर ने किसी संदिग्ध को गोली मारी है। उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ट्रम्प का कहना है कि संदिग्ध की पहचान और मकसद पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि वह राष्ट्रपति आवास को नुकसान पहुंचाना चाहता था। घटना व्हाइट हाउस के बाहर हुई है। सुरक्षा में सेंध जैसी भी कोई बात सामने नहीं आई। ट्रम्प ने सीक्रेट सर्विस की तारीफ करते हुए कहा कि मैं अपने आप को बहुत सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'

तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना

'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल

फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म