न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा : पुलिस ने किया साजिश का खुलासा, बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए दंपती ने खुद ही लगाई थी आग और झुलसे

एक दंपत्ति ने बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए खुद के ही कमरे में आग लगा ली और झुलस गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 6:48:16

मथुरा : पुलिस ने किया साजिश का खुलासा, बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए दंपती ने खुद ही लगाई थी आग और झुलसे

एक कहावत बहुत लोकप्रिय हैं कि जो दूसरों के लिए गड्डा खोदता हैं वहीँ उसमें गिरता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की महाविद्या कॉलोनी में जहां एक दंपत्ति ने बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए खुद के ही कमरे में आग लगा ली और झुलस गए। सोमवार तड़के चार बजे हुई इस घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया।

सूचना पर दमकल भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुबह युवती ने अपने दोस्त पर माता-पिता को जिंदा जलाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया था। बाद में पुलिस ने जांच में मामले का खुलासा किया। महाविद्या कॉलोनी में अस्सी फुटा रोड पर मकान के एक कमरे में सोमवार की सुबह करीब चार बजे आग लग गई। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर आग से झुलसे दंपती को कमरे से बाहर निकाला।

पुलिस ने दंपती को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण कुमार ने बताया कि आग से झुलसे दंपती संजय चौरसिया और सावित्री आठ साल पूर्व दिल्ली छोड़कर महाविद्या कालोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं। बेटा विनोद और बेटी कुसुम भी साथ रहते हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कुसुम चार वर्ष पहले पढ़ने के लिए अहमदाबाद गई वहां एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। बाद में दोनों में झगड़ा हो गया, दोस्त से झगड़े की जानकारी कुसुम के माता-पिता को भी थी। दोस्त को सबक सिखाने के लिए दंपती ने अपने कमरे में खुद ही आग लगा ली। कुसुम अपने रिश्तेदार बबलू के घर चामुंडा कालोनी वृंदावन रोड पर चली गई।

भाई विनोद महाविद्या कॉलोनी में ही था। सीओ ने बताया कि कुसुम ने जानकारी दी कि उसका दोस्त परेशान करता था। चार दिन पूर्व दोस्त ने उसके फोन पर धमकी भरा मैसेज दिया कि वह सोमवार को मथुरा आकर उनको सबक सिखाएगा। कुसुम दोस्त पर ही आग लगाने का आरोप लगा रही है। दोस्त के डर के कारण वह चामुंडा कॉलोनी वृंदावन रोड स्थित अपने रिश्तेदार बबलू के घर पर चली गई थी। सीओ ने बताया कि कुसुम के भाई विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि दंपती ने खुद ही कमरे में आग लगाई है। दंपती बेटी के दोस्त को लेकर परेशान थे। बेटी जिस युवक पर आरोप लगा रही है उसकी लोकेशन मथुरा में नहीं मिली है। युवती के भाई से पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल