न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेन पैसेंजर्स को लगेगा तगड़ा झटका, दोगुनी प्‍लेटफॉर्म टिकट और यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी भारतीय रेलवे

कोरोना संकट के बीच अपनी कमाई में इजाफा करने के लिए भारतीय रेलवे ट्रेन पैसेंजर्स (Passengers) को तगड़ा झटका देने की तैयारी कर रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 11:00:27

ट्रेन पैसेंजर्स को लगेगा तगड़ा झटका, दोगुनी प्‍लेटफॉर्म टिकट और यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी भारतीय रेलवे

कोरोना संकट के बीच अपनी कमाई में इजाफा करने के लिए भारतीय रेलवे ट्रेन पैसेंजर्स (Passengers) को तगड़ा झटका देने की तैयारी कर रहा है। भारतीय रेलवे देश के कुछ खास स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला कर रहा है। फिलहाल ज्यादातर रेलवे स्‍टेशनों इस समय प्‍लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये है जिसे बढ़ाकर दोगुना यानी 20 रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स डेवलपमेंट फीस स्कीम (UDF Scheme) भी लागू करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि नवंबर 2020 में देश के 121 स्टेशनों पर यूडीएफ लागू कर दिया जाएगा। इन्‍हीं स्टेशनों पर प्‍लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाई जाएगी।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ विनोद कुमार यादव (V K Yadav) ने 18 सितंबर को बताया था कि एयरपोर्ट्स पर वसूले जा रहे यूजर चार्ज की तरह कुछ रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों से यूजर चार्ज लिया जाएगा। इंडियन रेलवे ने कहा था कि कुल रेलवे स्टेशनों के 10 से 15 फीसदी स्टेशनों पर यूजर चार्ज लिया जाएगा। साथ ही यादव ने बताया कि 1050 स्टेशनों पर यात्रियों का फुटफॉल बढ़ाया जाएगा। फुटफॉल बढ़ने से स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के लिए उनका पुनर्निर्माण किया जाएगा। इन स्टेशनों पर यूजर चार्ज लिया जाएगा। बता दें कि देशभर में करीब 7,000 रेलवे स्टेशन हैं।

इंडियन रेलवे इस समय प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर तेजी से री-डिवेलपमेंट का काम कर रही है। इन स्‍टेशनों की साफ-सफाई, रेनोवेशन, खूबसूरती, मेंटिनेंस, डवेलपमेंट वर्क प्राइवेट कंपनियां कर रही हैं। प्राइवेट कंपनियां स्टेशनों के री-डिवेलपमेंट में 50 हजार करोड़ रुपये निवेश करेंगी। बिडिंग डॉक्युमेंट में यूजर्स फीस भी शामिल की गई है ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा निवेश आकर्षित किया जा सके। नागपुर, नेल्लोर, पुडुचेरी, देहरादून, ग्वालियर स्‍टेशनों के लिए यूजर्स फीस को प्रस्ताव में शामिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन स्टेशनों के लिए ट्रेन टिकट का किराया भी बढ़ाया जाएगा। यूजर्स चार्ज को शुरुआत में 121 स्टेशन पर लागू किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म