न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रायल के दौरान अज्ञात लोगों ने ट्रेन-18 पर किया पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे

देश की सबसे तेज रेलगाड़ी ट्रेन-18 पर दिल्ली-आगरा रूट पर ट्रायल के दौरान अज्ञात लोगों ने पथराव किया, जिससे खिड़कियों के शीशे टूटने की बात सामने आई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Dec 2018 7:20:31

ट्रायल के दौरान अज्ञात लोगों ने ट्रेन-18 पर किया पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे

देश की सबसे तेज रेलगाड़ी ट्रेन-18 पर दिल्ली-आगरा रूट पर ट्रायल के दौरान अज्ञात लोगों ने पथराव किया, जिससे खिड़कियों के शीशे टूटने की बात सामने आई है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जीएम सुंधाशु मणि ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। वहीं, ट्रायल के दौरान ट्रेन-18 ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे को हासिल किया। ट्रेन ने रिकॉर्ड 180 किमी की रफ्तार को पार किया लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया है। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

29 दिसंबर से पटरियों पर दौड़ने लगेगी

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संभावना है कि वह इसे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से रवाना कर सकते हैं। देश की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन शताब्दी ट्रेनों की जगह लेगी और यह दिल्ली एवं वाराणसी के बीच चलेगी।

ट्रेन 18 का निर्माण आईसीएफ चेन्नई ने 100 करोड़ रुपये की लागत से किया है जो हाल में भारत की सबसे तेज ट्रेन बन गई। दिल्ली-राजधानी मार्ग के एक खंड पर प्रायोगिक परीक्षण के दौरान इसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। इस ट्रेन में दो विशेष डिब्बे होंगे जिसमें 52-52 सीटें होंगी और शेष डिब्बों में 78-78 सीटें होंगी। परीक्षण के दौरान ‘ट्रेन 18’ की सफलता से प्रभावित रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में आईसीएफ से वर्तमान वित्तीय वर्ष में ऐसी चार और ट्रेनें बनाने को कहा है।

train 18,train 18 damage,t-18,indian railways

अगला सेट फरवरी तक होगा तैयार

हाल ही में जी डिजिटल को दिए एक साक्षात्कार इंट्रीगल कोच फैक्ट्री, चेन्नई के महाप्रबंधक सुधाशुं मणि ने बताया था कि अगला सेट फरवरी तक तैयार हो जाएगा। मनी का कहना था कि अगले सेट पर काम दिसंबर 2018 के आसपास शुरू किया जाएगा और इसे तीन माह के अंतराल में तैयार कर लिया जाएगा। इसकी लागत भी इस बार कम आएगी। यह लगभग 80 करोड़ में तैयार हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि टी-18 ट्रेन के कुल 6 सेट तैयार किए जाने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल