न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से हटा TikTok, लेकिन अब भी इस तरह किया जा रहा है डाउनलोड

इन अभी 59 ऐप्स को अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है। यानी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स अब स्टोर से इसे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jun 2020 12:37:51

गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से हटा TikTok, लेकिन अब भी इस तरह किया जा रहा है डाउनलोड

भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव का असर अब दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ने लग गया है। सोमवार को देश में काम कर रही 59 चीनी ऐप को भारत सरकार ने बैन कर दिया है। अब इन कंपनियों को 48 घंटे का वक्त दिया गया है, जिसमें वह अपनी ओर से सफाई पेश कर सकती है। सरकार के द्वारा गठित एक कमेटी सभी कमेटियों की बात सुनेगी। सूत्रों की मानें, तो सरकार की ओर से एक कमेटी बनाई गई है। जिसमें आईटी, गृह मंत्रालय, सूचना मंत्रालय और कानून मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे। इसमें डाटा चोरी को लेकर कंपनियों से सवाल-जवाब होंगे।

जिन चीनी एप्स को भारत सरकार ने बैन किया है उनमे सबसे ज्यादा पॉपुलर ऐप TikTok है जिसके भारत में करोड़ों यूजर्स हैं। TikTok के भारत में सबसे ज्यादा उपभोक्ता हैं। चीन दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर है। दुनिया भर में 2 अरब से अधिक टिकटॉक उपभोक्ताओं के 30% करीब 61.1 करोड़ उपभोक्ता अकेले भारत में हैं। इस एप की कुल कमाई का 10% केवल भारत से है।

ये हैं टॉप पांच भारतीय टिकटॉक स्टार
नाम - फॉलोअर (करोड़ में)

निशा गुरगैन - 2.17
अर्शिफा खान - 2.07
जन्नत जुबैर - 2.03
अवनीत कौर - 1.81
समीक्षा सुड - 1.62

59 चीनी ऐप्स बैन / 10 प्वाइंड में समझें आखिर सरकार ने क्यों लिया ये फैसला, कैसे होगा लागू और क्या होगा अब इसका असर

ब्लॉक के बावजूद इस तरह किया जा रहा है डाउनलोड

इन अभी 59 ऐप्स को अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है। यानी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स अब स्टोर से इसे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। हालांकि इस ऐप को यूजर्स के स्मार्टफोन्स से ब्लॉक नहीं किया गया है। इतना ही नहीं कई यूजर्स अब भी ये ऐप डाउनलोड कर पा रहे हैं। APKmirror जैसी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर ये ऐप अब भी उपलब्ध है और डाउनलोड भी किया जा रहा है।

ये ऐप पहले की तरह काम भी कर रहा है और लोग इस पर वीडियो भी अपलोड या डाउनलोड कर पा रहे हैं। हालांकि प्ले स्टोर से ऐप हटाए जाने की स्थिति में शायद इस ऐप का ऑफिशियल अपडेट न मिल पाए। APKmirror वेबसाइट पर पिछले हफ्ते तक का अपडेटेड ऐप मौजूद है।

गौरतलब है कि भारत में इससे पहले भी TikTok पर बैन लगाया गया था और तब भी इस तरीके से लोग डाउनलोड करते रहे हैं। क्योंकि ये ऐप तब भी लोगों के मोबाइल से ब्लॉक नहीं किया गया था।

बहरहाल सरकार द्वारा लगाए गए बैन के बाद TikTok की तरफ से स्टेटमेंट भी जारी कर दिया गया है। टिकटॉक के इंडिया हेड निखिल गांधी ने कहा, 'भारत सरकार ने 59 ऐप ब्लॉक करने का अंतरिम आदेश दिया है, जिसमें टिकटॉक भी शामिल है, हम इस आदेश का पालन करने की प्रक्रिया में हैं। हमें सरकार के संबंधित विभागों की तरफ से बुलाया गया था और सफाई देने का मौका दिया गया था।' निखिल गांधी ने ये भी कहा कि हम यूजर की प्राइवेसी और इंटीग्रेटी को सबसे ऊपर रखते हैं। हालांकि, सरकार का दावा इससे अलग है और बेहद गंभीर है। टिक टॉक ने 14 भारतीय भाषाओं, करोड़ों यूजर्स, आर्टिस्ट, एडुकेटर्स और परफॉर्मर्स के साथ इंटरनेट को डेमोक्रैटाइज किया है'

बता दे, केंद्र सरकार ने 29 जून को अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इन ऐप के गलत इस्तेमाल की जानकारी हमें मिल रही थी, यूजर्स की डेटा भारत से बाहर दूसरे देशों में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसलिए देश की रक्षा, सुरक्षा, संप्रभुता, अखंडता और लोगों की निजता को ध्यान में रखते हुए 59 ऐप पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है। आईटी एक्ट की धारा 69-A के तहत केंद्र सरकार ने ये फैसला किया है। सरकार ने कहा है कि ये ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा थे, इसलिए मोबाइल और नॉन-मोबाइल इंटरनेट डिवाइस में इन्हें बैन किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका