न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी, बिहार और झारखंड में तूफान ने मचाई भारी तबाही, 40 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में आंधी- तूफान ने तबाही मचायी है। तीनों राज्यों में आंधी-तूफान की चपेट में आकर 40 लोगों के मरने की और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 May 2018 11:59:38

यूपी, बिहार और झारखंड में तूफान ने मचाई भारी तबाही, 40 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में आंधी- तूफान ने तबाही मचायी है। तीनों राज्यों में आंधी-तूफान की चपेट में आकर 40 लोगों के मरने की और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें यूपी में नौ, झारखंड में 12 और बिहार में 19 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को आए तूफान की वजह से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों आंधी व बिजली की चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हो गई। वही 6 लोग घायल हो गए। सूचना विभाग के प्रधान सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि उन्नाव जिले में सोमवार को बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि कानपुर और राय बरेली से भी दो - दो लोगों के मारे जाने की सूचना है। अवस्थी ने कहा , संबंधित जिलाधिकारियों को राहत कार्य करने तथा 24 घंटे के भीतर राहत मुहैया कराने को कहा गया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार राज्य की राजधानी रांची में पिछले 30 घंटों से अधिक से बिजली नहीं है। जिसकी वजह से शहर में जलापूर्ति नहीं हो सकी है। झारखंड की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन ओरमांझी-कांके परियोजना रविवार रात से ही क्षतिग्रस्त है। इससे ओरमांझी, बूटी मोड़, रुक्का, कांके सहित कांके रोड के कुछ इलाके, बरियातू, कोकर में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इस जबरदस्त आंधी और बारिश के बाद रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स परिसर में 33 हजार वोल्ट का तार गिर जाने से आरएमसीएच सब स्टेशन से बिजली बंद रही।

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि 28 लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए हैं। अलग-अलग अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है। बिहार के भी कई इलाकों में तूफान ने तांडव मचाया है। यहां अलग-अलग इलाकों में तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 19 लोगों की जान चली गई। जबकि 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत से अबतक उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में तूफान ने काफी तबाही मचाई है। तूफान की चपेट में आने से 100 से ज्यादा जानें गई हैं।वही बड़े पैमाने पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। खासकर उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने आज भी अगले तीन घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका जताई है। इसमें हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद आदि जिले शामिल हैं। दूसरी तरफ, इन दिनों उत्तर भारत सख़्त गर्मी से जूझ रहा है।पश्चिम राजस्थान में गर्मी की वजह से रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गर्मी से हाल बुरा है।

उत्तर प्रदेश ही नहीं हिमाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर पहुंचने का अंदेशा है जहां बिलासपुर में पारा 40 डिग्री से ऊपर है जबकि उना दिल्ली जितना गर्म है। वहीं केरल में तेज़ बारिश हो रही है और मॉनसून भी आने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत