न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : तेज रफ्तार ने फिर ली तीन की जान, आगे चल रहे डंपर में घुसी कार

सोमवार देर रात एक बजे गोपालपुरा बाईपास रोड पर रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और 2 लोग गंभीर हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Dec 2020 1:03:32

जयपुर : तेज रफ्तार ने फिर ली तीन की जान, आगे चल रहे डंपर में घुसी कार

सोमवार देर रात एक बजे गोपालपुरा बाईपास रोड पर रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और 2 लोग गंभीर हैं। शहर में नाइट कर्फ्यू के चलते सन्नाटा था और कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार में 5 दोस्त सवार थे। बेकाबू स्पीड के कारण कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी युवक कार में ही फंस गए। इसमें तीन की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, राकेश (32), मुकेश (30) और पुष्पेंद्र जाट (30) नाम के युवकों की मौत हो गई। जबकि दलजीत (23) और विवेक (24) घायल हैं। मृतक राकेश सीकर जिले के लोसल, मुकेश झुंझुनूं जिले के पोसना और पुष्पेंद्र जाट भरतपुर जिले के पथेना का रहने वाला था। पुष्पेंद्र गोपाल पूरा बायपास पर हॉस्टल चलाता था। जानकारी अनुसार विक्की नाम का युवक देर रात पुष्पेंद्र से मिलने आया था। दोनों में हॉस्टल को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद पुष्पेंद्र विक्की की गाड़ी लेकर रवाना हो गया था। वहीं, राकेश और मुकेश मानसरोवर में रहकर कपड़ों का काम कर रहे थे।

यह सभी रात एक बजे कार में गोपालपुरा चौराहे से गुर्जर की थड़ी की तरफ जा रहे थे। त्रिवेणी नगर पुलिया से नीचे उतरने के बाद रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास कार आगे चल रहे एक डंपर में घुस गई। नाइट कर्फ्यू की वजह से सड़क भी सुनसान पड़ी थी। हादसे के बाद सभी को नाकाबंदी कर रही पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया।

इस वजह से देर रात काफी देर तक सभी लड़के कार में ही फंसे रहे। बाद में किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। तब गश्त पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दुर्घटना थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को कार से बाहर निकाला गया। इनमें तीन ने दम तोड़ दिया था। जबकि दो को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने शवों को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता