न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : जेल में बंद कैदी फोन से दे रहा था धमकी, मधुरा के ज्वैलर से मांगे 10 लाख, 3 मोबाइल बरामद

मथुरा के एक ज्वैलर को 10 लाख रुपए देने की धमकी दी गई। इसको लेकर पुलिस ने जब जांच की तो जांच टीम सेवर जेल भरतपुर आकर रुकी जहां डकैती केस में बंद एक कैदी जेल से ही धमकी दे रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 11:35:57

राजस्थान : जेल में बंद कैदी फोन से दे रहा था धमकी, मधुरा के ज्वैलर से मांगे 10 लाख, 3 मोबाइल बरामद

मथुरा के एक ज्वैलर को 10 लाख रुपए देने की धमकी दी गई। इसको लेकर पुलिस ने जब जांच की तो जांच टीम सेवर जेल भरतपुर आकर रुकी जहां डकैती केस में बंद एक कैदी जेल से ही धमकी दे रहा था। पुलिस ने जेल में गुरुवार को सर्च अभियान चलाया। इस दौरान डकैती के मामले में बंद एक बंदी से 3 मोबाइल और सिम बरामद हुई हैं। जिसके खिलाफ देर रात सेवर थाने में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में शुक्रवार को और खुलासा हो सकता है।

सेवर थाना एसएचओ राजेश खटाना ने बताया कि सेंट्रल जेल सेवर में उद्योग नगर थाना इलाके में 7 साल पहले हुई डकैती के मामले में मथुरा का पंकज बंद है। उसने सेंट्रल जेल सेवर से मथुरा के एक ज्वैलर को धमकी दी और 10 लाख रुपए की डिमांड की।

सूचना मिलने पर सीओ सिटी सतीश वर्मा और सीओ ग्रामीण हरिराम मीणा के अलावा शहर के अटलबंद व सेवर थाना पुलिस ने देर शाम तक करीब 2 घंटे सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पंकज के बैरक में उसके कब्जे से तीन मोबाइल और सिम बरामद की गईं। देर रात 11 बजे सेवर थाना में जेल प्रशासन की ओर से मामला दर्ज किया गया।

सेवर थाना एसएचओ राजेश खटाना ने बताया कि सेंट्रल जेल सेवर के जेलर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार शाम सीओ सिटी सतीश वर्मा, सीओ ग्रामीण हरीराम मीणा, सेवर थाना एसएचओ राजेश खटाना मय पुलिस जाब्ता व साइबर टीम सेंट्रल जेल पहुंचे।

इन्होंने जेल अधीक्षक अशोक वर्मा को सूचना दी कि बंदी पंकज शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी चौक बाजार मथुरा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है तथा सेंट्रल जेल सेवर से मोबाइल का प्रयोग करके अपनी गैंग के लोगों को निर्देशित कर रहा है।

इस सूचना पर टीम ने जेल के वार्ड नं 17, 18 व उच्च सुरक्षा गार्ड में तलाशी ली। तलाशी के दौरान वार्ड नं. 18. में विचाराधीन बंदी पंकज शर्मा पुत्र अशोक शर्मा के कब्जे से 3 मोबाइल मय बैटरी, 1 चार्जर, 2 सिम, 3 ईयरफोन एवं 1 डाटा केवल बरामद किए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत