न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इटली : हजारों पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हुआ नए साल का जश्न, रोम की सड़कों पर बिखरी लाशें

इटली में इसका दुष्परिणाम देखने को मिला जहां नए साल का जश्न और इस दौरान की गई आतिशबाजी हजारों पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 03 Jan 2021 11:37:32

इटली : हजारों पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हुआ नए साल का जश्न, रोम की सड़कों पर बिखरी लाशें

कोरोना के चलते इस बार नए साल के सेलेब्रेशन और आतिशबाजी पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सख्ती थी। लेकिन कई लोगों ने इसका पालन नहीं किया। इटली में इसका दुष्परिणाम देखने को मिला जहां नए साल का जश्न और इस दौरान की गई आतिशबाजी हजारों पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हुई। शुक्रवार रात लोगों ने भीषण आवाज और भारी मात्रा में बारूदी आतिशबाजी की, जिसकी चपेट में आए पक्षियों की लाशें रोम की सड़कों पर बिखर गईं।

इस घटना की कई तस्वीरें और वीडियो पक्षी प्रेमियों द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड कर गुस्सा जताया जा रहा है। कुछ वीडियो में हजारों की संख्या में घबरा कर उड़ते हुए पक्षी नजर आ रहे हैं। वे थोड़ी देर बाद जमीन पर गिरकर दम तोड़ते दिखे।

सरकार ने शुरुआत में इसकी वजह नहीं बताई गई, लेकिन यहां सक्रिय जीव संरक्षण अंतरराष्ट्रीय संगठन (ओआईपीएम) ने इसके पीछे आतिशबाजी को कारण बताया।

संगठन की प्रवक्ता लोरेदाना डिजलियो के अनुसार आतिशबाजी की तेज आवाज से यह पक्षी डर गए। अपने घोसलों से निकल आए। आवाज से घबराकर उड़ते समय वे तेज गति से उड़ने पर बिजली के तारों या इमारतों से टकराए और गिर कर मर गए। इन पक्षियों की मौत में घबराहट से आए हार्ट अटैक की आशंका भी जताई गई है।

रोम में प्राइवेट तौर पर आतिशबाजी पर रोक है। खासतौर से वायरस महामारी के चलते रात 10 बजे बाद कर्फ्यू लगता है। फिर भी आतिशबाजी हुई। ओआईपीए ने पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव

मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'

पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र

'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान

अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम

Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'

सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो

करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल

भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर

रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ

10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग

शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह