न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल से बदल रहे हैं ये नियम, आपके लिए जानना बेहद जरुरी

हर कोई नए साल 2020 के स्वागत की तैयारी में लगा हुआ है लेकिन नए साल आने से पहले कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है जिसके बारे में आपको जानना बेहद जरुरी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Dec 2019 2:34:58

नए साल से बदल रहे हैं ये नियम, आपके लिए जानना बेहद जरुरी

हर कोई नए साल 2020 के स्वागत की तैयारी में लगा हुआ है लेकिन नए साल आने से पहले कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है जिसके बारे में आपको जानना बेहद जरुरी है।

pan-aadhaar linking,magnetic stripe card,itr filling 2019,itr filing for fy 2019,news,news in hindi

पैन-आधार लिंक

अगर आपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो 31 दिसंबर तक हर हाल में करा ले। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) पैन कार्ड को 'अमान्य' घोषित कर सकता है। पहले पैन-आधार लिंक करने की डेडलाइन 30 सितंबर तक थी। PAN 10 कैरेक्टर (अल्फा-न्यूमैरिक) वाली पहचान संख्या है, जो इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किया जाता है। पैन के बिना अब इनकम टैक्स रिटर्न नहीं फाइल किया जा सकता है।

पैन और आधार को लिंक करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको आधार लिंक का विकल्प दिखाई देगा। इस लिंक पर क्‍लिक करना होगा। इसके बाद बॉक्स में पैन, आधार नंबर, अपना नाम और दिया हुआ कैप्चा एंटर कर दीजिए। इसके बाद लिंक आधार करना होगा। इसके साथ ही लिंकिंग का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

इसके साथ ही आप 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजकर आधार को पैन से लिंक के स्‍टेटस की जानकारी ले सकते हैं। अगर उदाहरण से समझें तो- UIDPAN<स्पेस><12 अंक का आधार नंबर><स्पेस><10 अंक का पैन नंबर> टाइप कर एसएमएस करना होगा।

pan-aadhaar linking,magnetic stripe card,itr filling 2019,itr filing for fy 2019,news,news in hindi

इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग (ITR Filing)

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न 31 मार्च 2020 तक फाइल किया जा सकता है, लेकिन 31 दिसंबर तक रिटर्न फाइल करने पर लेट फीस कम लगेगा। दरअसल, आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन 31 अगस्त थी। लेकिन जो लोग आईटीआर फाइल करने से चूक गए उन्‍हें अधिकतम 5 हजार रुपये के जुर्माने के साथ 31 दिसंबर तक मौका दिया गया। वहीं 31 दिसंबर, 2019 के बाद लेकिन 31 मार्च, 2020 से पहले रिटर्न फाइल करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। लेकिन अगर आपकी सालाना इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम है तो लेट फाइलिंग फीस नहीं देनी होगी। वहीं जिन लोगों की कुल इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है, उन्हें 1,000 रुपये तक की लेट फीस देनी पड़ेगी।

दरअसल, मोदी सरकार ने ‘सबका विश्वास योजना’ की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत बकाया टैक्‍स राशि वालों को आंशिक छूट देकर टैक्‍स विवादों का जल्द से जल्द निपटारा करना था। जिसकी डेडलाइन 31 दिसंबर को समाप्‍त होने वाली है। अगर आसान भाषा में समझे तो जिन लोगों के सर्विस टैक्‍स और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से जुड़े टैक्‍स विवाद हैं उनका निपटारा इस योजना के तहत कर सकते है।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 के आम बजट में इस योजना का ऐलान किया था। इस योजना को 1 सितंबर 2019 से लागू किया गया था। योजना के तहत स्वैच्छिक तौर पर खुलासा किये गए मामलों को छोड़कर अन्य मामलों में 40 से 70 फीसदी तक राहत उपलब्ध है। यह राहत बकाये टैक्‍स की राशि पर निर्भर करती है। योजना के तहत बकाये टैक्‍स पर ब्याज और जुर्माने के भुगतान से भी राहत उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा भुगतान करने वाले व्यक्ति पर मुकदमा भी नहीं होगा।

स्टेट बैंक मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड

अगर आप SBI के ग्राहक हैं तो और आपके पास मैग्नेटिक स्‍ट्रिप वाले पुराने एटीएम कार्ड है तो 31 दिसंबर से पहले सुरक्षित ईएमवी चिप कार्ड में बदलवा ले वरना आपका एटीएम कार्ड बंद हो जाएगा। बता दें कि एसबीआई ने ग्राहकों को बताया है कि कार्ड रिप्लेसमेंट फ्री ऑफ कॉस्ट है और यह ऑनलाइन या आपके होम ब्रांच में उपलब्ध है। इसके अलावा ब्रांच और नेट बैंकिंग के जरिए भी आप नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

NEFT ट्रांजैक्शन्स पर नहीं लगेगा चार्ज

1 जनवरी 2020 से ग्राहक को बैंकों से NEFT के जरिए किए जाने वाले लेनदेन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया था। 16 दिसंबर से 24 घंटे नेफ्ट ट्रांजैक्शन सर्विस शुरू की गई थी।

GST रजिस्ट्रेशन

GST रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने के लिए आधार के जरिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन का फैसला लिया गया है। एनुअल रिटर्न फाइल करने की समय सीमा 2 महीने बढ़ाकर 30 अगस्त 2019 कर दी गई थी, जबकि नया जीएसटी रिटर्न फाइलिंग सिस्टम 1 जनवरी 2020 से लागू होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत