न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : दुकान का ताला तोड़ की चोरी, डिप्टी सीएम का रिश्तेदार निकला पीड़ित

रविवार देर रात चोरों ने लखनऊ में चौक थानाक्षेत्र के यहियागंज इलाके में डिप्टी सीएम के करीबी रिश्तेदार की दुकान का ताला तोड़कर नकदी पार कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 8:08:48

उत्तरप्रदेश : दुकान का ताला तोड़ की चोरी, डिप्टी सीएम का रिश्तेदार निकला पीड़ित

बेखौफ अपराधी आए दिन अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं और रात के अंधेरे में चोरी कर रहे हैं। रविवार देर रात चोरों ने लखनऊ में चौक थानाक्षेत्र के यहियागंज इलाके में डिप्टी सीएम के करीबी रिश्तेदार की दुकान का ताला तोड़कर नकदी पार कर दी। वारदात के दौरान ही चोरों ने आसपास के इलाके में दो सौ मीटर के दायरे में चार दुकानों के ताले तोड़े। दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी होने की पुष्टि हुई है।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के करीबी रिश्तेदार कैलाश नाथ शर्मा की चौक थानाक्षेत्र के यहियागंज में रद्दी की दुकान है। रविवार रात को कैलाश की दुकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। अंदर कैशबॉक्स में रखी नकदी साफ कर दी। इसी दुकान में 2018 में भी चोरी हो चुकी है।

चोरों को दुकान में नकदी कम मिली तो पास के अनुज गुप्ता के मेटल स्टोर का ताला तोड़ दिया। वहां गल्ले से दो हजार रुपये व मंदिर में रखे कुछ चांदी के सिक्के भी साफ कर दिए। पास में तिरूपति मेटल स्टोर और विपिन साहू की दुकान का ताला तोड़ा लेकिन सेंट्रल लॉक खोलने में नाकाम रहे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, कैलाशनाथ शर्मा व अनुज गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनुज की दुकान से 2000 रुपये, चांदी के चार -पांच सिक्के और कैलाशनाथ शर्मा की दुकान से 500 रुपये चोरी होने की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर साफ मिली है। पुलिस फुटेज के आधार चोर की तलाश कर रही है। वारदात का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल