न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : पंजाब को राजस्थान से मिली हार के बाद बदला प्लेऑफ का पूरा गणित, यहां जानें पूरा समीकरण

पंजाब की हार से आईपीएल का रोमांच और बढ़ गया हैं क्योंकि प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल गया हैं और आने वाले मैच प्लेऑफ की दौड़ के लिए एक जंग के समान हो गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 9:58:50

IPL 2020 : पंजाब को राजस्थान से मिली हार के बाद बदला प्लेऑफ का पूरा गणित, यहां जानें पूरा समीकरण

बीते दिन राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच मैच खेला गया था जो कि रॉयल्स के लिए करो या मरो का मुकाबला था और प्लेऑफ की रेस में बने रहने की आखिरी उम्मीद थी। राजस्थान के खिलाड़ियों ने इस उम्मीद को बनाए रखा और पंजाब पर 7 विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब की हार से आईपीएल का रोमांच और बढ़ गया हैं क्योंकि प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल गया हैं और आने वाले मैच प्लेऑफ की दौड़ के लिए एक जंग के समान हो गए हैं। टूर्नामेंट में 50 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं और अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है। लेकिन अन्य तीन स्थानों के लिए छह टीमें दावेदार हैं।

मुंबई ने अभी तक 12 मुकाबले खेले हैं, इसमें उसे आठ में जीत मिली है और चार में शिकस्त। मुंबई 16 अंकों और 1.186 के मजबूत रन रेट के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वो अपने बाकी के दोनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर रहना चाहेगी।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,kings xi punjab,rajasthan royals,playoff race

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 12-12 मुकाबले खेले हैं। दोनों ने ही सात-सात मुकाबले जीते हैं और दोनों के 14 अंक हैं। हालांकि रन रेट के आधार पर आरसीबी (0.048) की टीम अंक तालिका में दिल्ली (0.030) से एक पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर है।

अगर आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने-अपने मुकाबले जीत लेती हैं तो सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी और फिर चौथे स्थान के लिए टीमों की तलाश रह जाएगी।

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 13-13 मुकाबले खेल लिए हैं और सभी के छह-छह जीत के साथ 12 अंक हैं। हालांकि रन रेट के आधार पर पंजाब (-0.133) चौथे, राजस्थान (-0.377) पांचवें और कोलकाता (-0.467) छठे स्थान पर काबिज है।

इनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद भी दौड़ में शामिल है। उसने अभी तक कोटे के 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसके पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। हैदराबाद का रन रेट (0.396) बहुत अच्छा है, ऐसे में अगर हैदराबाद की टीम अपने बाकी के दोनों मुकाबले जीत जाती है तो प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर