न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : शख्स ने पुलिस पर ही तान दिया कट्टा, मामला 85 रुपये की लूट का

बदमाश ने पुलिस पर ही कट्टा तान दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Jul 2020 3:55:02

दिल्ली : शख्स ने पुलिस पर ही तान दिया कट्टा, मामला 85 रुपये की लूट का

अक्सर पुलिस के सामने भी अचानक ही चुनौती आ जाती हैं जिससे निपटने के लिए उन्हें समझदारी दिखानी पड़ती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब 85 रुपये लूटकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की। बदमाश ने पुलिस पर ही कट्टा तान दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा। लेकिन पुलिस ने समझदारी और बहादुरी से उसे धर दबोचा। सोचने की बात यह हैं कि आरोपी कोई आदतन अपराधी नहीं था बल्कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा है।

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार पेशे से ऑटो चालक छत्तरपुर निवासी अमर सिंह 26 जुलाई को दोपहर करीब ढाई बजे यात्री की तलाश में एम्स की तरफ जा रहा था। जब वह एन्ड्रयूज गंज बस स्टॉप के पास पहुंचा तो एक युवक ने ऑटो रुकवाया और डिफेंस काँलोनी चलने को कहा। जब ऑटो गोल चक्कर, डिफेंस कॉलोनी के पास पहुंचा तो युवक ने कट्टा निकाल लिया।

आरोपी ने अमर सिंह के पीछे कट्टा लगाकर कहा कि जो कुछ भी तेरे पास है वह सब कुछ दे दे नहीं तो जान से मार दूंगा। पीड़ित ऑटो चालक ने अपने जेब से 85 रुपये निकाल उसे दे दिए। इस दौरान ऑटो चालक ने पुलिस को देखा और शोर मचा दिया। उसी समय केएमपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार एंन्ड्रयूज गंज फ्लाईओवर के पास स्टाफ को ब्रीफ कर रहे थे। ऑटो चालक की आवाज सुनकर एसआई किशनपाल, सिपाही मनीष व गिरीराज ने बदमाश को घेर लिया। पुलिसकर्मियों को देखकर दमन आरोड़ा ने कट्टा निकाल लिया और पुलिसकर्मियों की ओर तान दिया। आरोपी पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी देने लगा।

ये ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। आखिरकार पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए दमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही मनीष व गिरीराज ने सेल चेयरमैन अनिल चौधरी की हत्या की सुपारी लेने वाले बदमाशों को को भी आठ अगस्त, 2019 में गिरफ्तार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री