न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भयानक हादसा : महिला की लाश के इतने टुकड़े देख खुली रह गई सभी की आंखें, दिखी पुलिस की संवेदनहीनता

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जहां एक महिला की हत्या कर शव के करीब 17 टुकड़े कर दिए गए। जिसने भी यह नजारा देखा उसकी रूह कांप गई। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में फतेल्लाहपुर क्षेत्र में कब्रिस्तान के पीछे वीभत्स नजारा देखने को मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 6:52:34

भयानक हादसा : महिला की लाश के इतने टुकड़े देख खुली रह गई सभी की आंखें, दिखी पुलिस की संवेदनहीनता

अपराध के दौरान भी उसकी संवेदनहीनता के कुछ ऐसे नज़ारे देखने को मिलते हैं जो सभी को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जहां एक महिला की हत्या कर शव के करीब 17 टुकड़े कर दिए गए। जिसने भी यह नजारा देखा उसकी रूह कांप गई। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में फतेल्लाहपुर क्षेत्र में कब्रिस्तान के पीछे वीभत्स नजारा देखने को मिला। यहां कूड़े के ढेर में बोरे में पड़े मानव अवशेषों को कुत्ते नोंच रहे थे। एक महिला ने यह देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही बोरा खोला तो लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई। यह खौफनाक नजारा देख हर कोई दहशत में आ गया।

बताया गया कि बोरे में महिला के शरीर के टुकड़े कटे पड़े थे। महिला के शरीर को बड़ी ही निर्दयता से काटा गया था। शव करीब 17 टुकड़ों में बंटा था। लेकिन सिर नहीं मिला। पुलिस के अनुसार किसी करीबी ने इस हैवानियत को अंजाम दिया है। देर रात तक शव की शनाख्त नहीं हुई थी।

news,latest news,news in hindi,crime news,meerut,uttar pradesh,murder incident

पुलिस के अनुसार कब्रिस्तान के दूसरी तरफ शमशान घाट है जो परतापुर थाना क्षेत्र के बजौट गांव का है। बजौट निवासी शाहीन ने कूड़े के ढेर में कुत्तों को मानव अवशेष नोंचते देखा था। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट और परतापुर थाने की पुलिस ने महिला के अवशेषों को बोरे से निकलवाया, जोकि नग्न अवस्था में था। उसकी गर्दन से ऊपर का हिस्सा गायब था। पहचान पूरी तरह से मिटाने के लिए इन अवशेषों को जलाने का प्रयास भी किया गया। मौके पर लिसाड़ी गेट और बजौट गांव के लोग काफी संख्या में पहुंच गए। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

फिर थानों का सीमा विवाद

लिसाड़ी गेट और परतापुर थाना पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का बताया तब जाकर विवाद निपटा। सीओ कोतवाली का कहना है कि महिला की शनाख्त होने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। महिला को मारने वाला उसका करीबी हो सकता है।

संवेदनहीन हुई पुलिस, मामला टरकाने की कोशिश

बोरे में महिला का शरीर टुकड़ों में पड़ा था। लेकिन पुलिस ऐसे मौके पर भी संवेदनहीन हो गई। मामला टरकाने के लिए कब्र से शव निकालने की बात कह दी। लेकिन जब लोगों ने शरीर के इतने टुकड़े होने पर सवाल उठाया तो पुलिसकर्मी चुप हो गए और इसे हत्या का मामला बताकर कार्रवाई करनी शुरू की। लोगों ने कहा कि एक तरफ तो महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति जैसे तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, ऐसे मामलों में पुलिस का महिलाओं के प्रति नजरिया सवालिया निशान खड़ा करता है। एक महिला के साथ इस कदर हैवानियत की गई। उसकी निर्ममता से हत्या की गई। लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल