Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद में खुदकुशी, शादी का कार्ड देने परिचित आए तब हुआ खुलासा

सरकुलर रोड स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी में बुधवार रात शिक्षा विभाग के एलडीसी आनंद कुमार ने फांसी लगा ली। खुदकुशी का कारण संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद बताया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 11:06:21

भरतपुर : संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद में खुदकुशी, शादी का कार्ड देने परिचित आए तब हुआ खुलासा

सरकुलर रोड स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी में बुधवार रात शिक्षा विभाग के एलडीसी आनंद कुमार ने फांसी लगा ली। खुदकुशी का कारण संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद बताया गया है। घटना के वक्त मृतक एलडीसी आनंद घर में अकेला ही था। पत्नी अपने पीहर गई हुई थी, जबकि मां और छोटा भाई हेमंत, आत्महत्या का पता तब चला जब गुरुवार सुबह कोई परिचित व्यक्ति शादी का कार्ड देने घर आया। दरवाजा तो खुला देखकर उसने आवाज भी लगाई, लेकिन अंदर से कोई बाहर नहीं आया।
इस पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर पंखे पर लाश झूल रही थी। इस पर उसने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। तब आनंद की लाश पंखे से उतारी जा सकी। शहर कोतवाल रामकिशन यादव ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि मृतक 35 वर्षीय आनंद शर्मा का संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। उसकी पत्नी भी पैंगोर के स्कूल में एलडीसी है। आनंद का छोटा भाई हेमंत जयपुर में कोचिंग करता है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि आनंद कुमार दो साल पहले ही अपने पिता की जगह पर एलडीसी लगा था। उसकी पोस्टिंग बयाना के नावली सीनियर सैकंडरी स्कूल में थी। लेकिन, कार्य व्यवस्था के तहत पिछले कुछ दिन से उसे यहां डीईओ कार्यालय में लगाया हुआ था। बुधवार शाम को ड्यूटी करके वह सही स्थिति में घर गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका