न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: तेज रफ्तार बस ने नवदंपती को कुचला, 14 दिन पहले ही हुई थी शादी

जयपुर में सोमवार को प्राइवेट बस ने बाइक से जा रहे नवदंपती को टक्कर मार दी। यह हादसा चंदवाजी इलाके में ताला मोड़ के पास हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Dec 2020 10:22:52

जयपुर: तेज रफ्तार बस ने नवदंपती को कुचला, 14 दिन पहले ही हुई थी शादी

जयपुर में सोमवार को प्राइवेट बस ने बाइक से जा रहे नवदंपती को टक्कर मार दी। यह हादसा चंदवाजी इलाके में ताला मोड़ के पास हुआ। हादसे में शाहपुरा में खोरी रोड निवासी महेश कुमार यादव (22) और उनकी पत्नी संजना (20) की मौत हो गई। महेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रुप से जख्मी संजना की दो घंटे बाद अस्पताल में मौत हुई। दोनों की 14 दिन पहले यानी 30 नवंबर को शादी हुई थी। नवदंपती सोमवार दोपहर को जैतपुर खींची में रहने वाली अपनी बुआ के यहां जा रहा था। बाइक को टक्कर मारने के बाद बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिसमें बस सवार 15 यात्री जख्मी हो गए।

rajasthan,jaipur,road accident,husband wife died,bus,motor cycle,news

हादसे में मारा गया महेश सात बहनों का इकलौता भाई था। 6 बहनें उससे बड़ी और एक छोटी है। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। महेश की शादी से तीन दिन पहले यानी 27 नवंबर को उसकी तीन बहनों की शादी हुई थी। वहीं, संजना के भाई की शादी 7 दिसंबर को हुई थी। ऐसे में दोनों परिवारों में अभी खुशियों का माहौल था। महेश अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके पिता शंभूदयाल यादव हलवाई का काम करते हैं।

हादसे की खबर सुनते ही बड़ी संख्या दोनों परिवार के लोग निम्स अस्पताल पहुंच गए। यहां पर बेटे और बहू की मौत की खबर सुनकर पिता शंभुदयाल बार-बार बेसुध हो रहे थे। उन्हें रिश्तेदार संभालते रहे। यही हाल संजना के पिता जगदीश प्रसाद का भी रहा।

बस के पलटने के बाद वहां मौजूद लोगों ने सवारियों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस व निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 15 सवारियों को चोट आईं। उन्हें निम्स अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां से 10 को छुट्टी दे दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता