स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर के नौगाम में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसमें 2 पुलिसकर्मियों इश्फाक अयूब और फयाज अहमद की इलाज के दौरान जान चली गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकी हमला श्रीनगर सिटी के बाहरी इलाके में हुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार के मुताबिक, इस आतंकी हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद का हाथ है। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा के अवंतीपोरा में आतंकियों के तीन ठिकाने ध्वस्त किए थे।
पिछले कुछ दिनों में पुलिस पार्टी और सेना के काफिले पर हमलों में तेजी आई है। 12 अगस्त को भी बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान घायल हुआ था। आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पार्टी को निशाना बनाया था।
#Terrorists fired #indiscriminately upon police party near #Nowgam Bypass. 03 police personnel injured. They were shifted to hospital for treatment where 02 among them attained
एक महीने पहले फायरिंग की चपेट में आए 1 नागरिक की हुई थी मौत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में 1 जुलाई को सीआरपीएफ की पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था। फायरिंग में 1 जवान शहीद हो गया और 3 जख्मी हुए थे। आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आए 1 नागरिक की भी मौत हो गई थी। मारे गए व्यक्ति के साथ उनका 3 साल का पोता भी था। सिक्योरिटी फोर्सेज ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया था।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने 30 जून को बताया था कि अब तक 128 आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें 70 हिजबुल मुजाहिदीन, 20-20 लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के थे। बाकी दूसरे आतंकी संगठनों के थे। डीजीपी के मुताबिक पाकिस्तान में आतंकियों के लॉन्च पैड सक्रिय हैं। वहां से भारत में आतंकी भेजने की लगातार कोशिश की जा रही है।













