न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : 90 फीट गहरे कुएं में 30 घंटे तक फंसी रही किशोरी, बावजूद इसके कोई चोट नहीं, निकाला गया सुरक्षित

ऐसा ही कुछ देखने को मिला आगरा में जहां एक 15 साल की किशोरी 90 फीट गहरे कुएं में गिरी और 30 घंटे तक वहां फंसी रही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 8:05:27

उत्तरप्रदेश : 90 फीट गहरे कुएं में 30 घंटे तक फंसी रही किशोरी, बावजूद इसके कोई चोट नहीं, निकाला गया सुरक्षित

कहते हैं ना जब तक ऊपर वाला ना चाहे तब तक आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आगरा में जहां एक 15 साल की किशोरी 90 फीट गहरे कुएं में गिरी और 30 घंटे तक वहां फंसी रही। लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई और सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव का है। गांव निवासी 15 साल की पूनम शनिवार शाम साढ़े छह बजे भाई के लिए तंबाकू लेने दुकान पर गई थी। इसके बाद देर रात तक वह वापस नहीं आई। घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने जाकर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस की तीन टीमें तलाश में लगीं। एक टीम गांव के आसपास के कुएं में किशोरी की तलाश कर रही थी। दूसरी टीम गांव के पास की नहर में तलाश को चली गई। वहीं, एक टीम दुकान के आसपास के इलाके में किशोरी की तलाश कर रही थी।

रविवार को पूरे दिन किशोरी की तलाश हुई। मगर, उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात 12 बजे पुलिस की एक टीम किशोरी के घर और दुकान के बीच के कुएं में टार्च से उसे देखने पहुंची। किशोरी का हाथ टार्च की रोशनी में पुलिस को दिखा। इसके बाद परिवार वालों ने उसको आवाज दी। किशोरी अधिक बोल नहीं पा रही थी। पुलिस ने रस्सी से छोटी चारपाई को बांधकर कुएं में फंसा दिया। रात 12।40 बजे उसको कुएं से बाहर निकाल लिया। किशोरी तीस घंटे तक कुएं में रही।

कुआं काफी समय से सूखा हुआ था। इसकी गहराई 80 से 90 फीट है। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने कई बार सांप इस कुएं में देखे। मगर, किशोरी को सकुशल देखकर उन्हें आश्चर्य हो रहा था। कुएं में गिरने से भी उसके कोई चोट नहीं आई। इस घटना को लेकर आसपास के गांवों में भी चर्चाएं हैं। ग्रामीण इसे महा नवरात्रि पर चमत्कार मान रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप