न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : दो पक्ष में चले लाठी-डंडे, फावड़ा मार की गई किशोरी की हत्या

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव हरिदासपुर में जहां दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और इस मामले में एक किशोरी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 30 Aug 2020 12:04:36

उत्तर प्रदेश : दो पक्ष में चले लाठी-डंडे, फावड़ा मार की गई किशोरी की हत्या

अक्सर सामान्य से होने वाले विवाद बढ़ते हुए भयानक परिणाम दे जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव हरिदासपुर में जहां दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और इस मामले में एक किशोरी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे घटित हुई जहां चाय की दुकान चलाने वाली महिला को गाली देने पर बड़ा विवाद हो गया। कुछ लोगों ने पीटकर चाय विक्रेता की सोलह वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी।

मूलरूप से एटा जनपद की निवासी ममता पत्नी पंकज गांव हरिदासपुर स्थित वाटर पार्क के सामने चाय का खोखा रखे हैं। खोखे पर वह अपने आठ साले के बेटे प्रिंस के साथ रहती हैं जबकि दो बेटियां और दो बेटे अलीगढ़ शहर के सारसौल इलाके में किराये के मकान में रहते हैं।

news,latest news,crime news,crime in aligarh,teenager killed

ममता के अनुसार शनिवार की शाम बराबर में ही चाय की दुकान पर राजू से उनका विवाद हो गया था। राजू शराब के नशे में उनसे गालीगलौज कर रहा था। मना करने पर मारपीट की। यह बात उन्होंने फोन कर अपने बेटे को बताई। इस पर दोनों बेटे और बेटियां मौके पर पहुंच गए। राजू के परिवार के लोग भी वहां आ गए। इसी बीच दोनों पक्ष में लाठी-डंडे चलने लगे।

इसी दौरान कुछ लोग ममता की सबसे छोटी बेटी शिखा (16) पर हमलावर हो गए। उसके सिर पर फावड़े से हमला किया। गंभीर हालत में शिखा को लेकर ममता और बड़ा भाई विकास जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए भागे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही शिखा की मौत हो गई। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। ममता के पति पंकज कंटेनर चलाते हैं और वह फिलहाल अलीगढ़ से बाहर हैं। एसओ रामवकील के अनुसार गालीगलौज पर विवाद हुआ था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल