न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : ट्यूशन की फीस नहीं दे पाना बच्चे को पड़ा भारी, शिक्षक ने छात्र को इतना पीटा कि थाने पहुंच गया मामला

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र में कक्षा एक के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 5:25:11

उत्तरप्रदेश : ट्यूशन की फीस नहीं दे पाना बच्चे को पड़ा भारी, शिक्षक ने छात्र को इतना पीटा कि थाने पहुंच गया मामला

जब भी कभी शिक्षक की बात की जाती हैं तो उसे पथ प्रदर्शक के रूप में देखा जाता हैं जो सही रास्ता दिखाने का काम करता हैं। लेकिन शिक्षक ही गलत रास्ता अपनाए तो। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र में कक्षा एक के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। एक महीने की फीस नहीं मिलने पर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्र को पीट दिया। छात्र के माता-पिता को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव चिर्रा निवासी विवेक कुमार ने लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के कारण अपने बेटे कृष्णा की ट्यूशन सुल्तानगंज में शिक्षक शिवकुमार के यहां लगा दी थी। साढ़े पांच साल का कृष्णा कक्षा एक का छात्र है। लॉकडाउन में उसके पिता एक महीने की फीस नहीं दे पाए थे।

आरोप है कि देरी होने के चलते शिक्षक शिव कुमार जल्द फीस जमा करने की बात कहा रहा था। 27 सितंबर को कृष्णा ट्यूशन पढ़ रहा था, तभी शिव कुमार ने फीस देने की बात कही। छात्र ने कहा कि पापा जल्द ही फीस जमा कर देंगे। इसके बाद गुस्साए शिक्षक ने उससे एक सवाल किया। कृष्णा ध से धनुष सही नहीं लिख पाया। इसी बात पर शिक्षक आग बबूला हो गया।

शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। छात्र ने माता-पिता को बताया। उन्होंने इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन पर की। वहां से एक टीम जांच करने आई, लेकिन खानापूर्ति कर चली गई। शुक्रवार को उक्त मामले में थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल