Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा, काबुल में बढ़े तालिबान के हमले

मेरिका के एक निगरानी समूह की रिपोर्ट में खुलासा हुआ हैं कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के हमले बढ़ गए हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 3:10:04

रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा, काबुल में बढ़े तालिबान के हमले

अफगानिस्तान काफी समय से तालिबान का आतंक सह रहा हैं। हाल ही में अमेरिका के एक निगरानी समूह की रिपोर्ट में खुलासा हुआ हैं कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के हमले बढ़ गए हैं। इन हमलों में सरकारी अधिकारियों, नागरिक संस्थाओं के नेताओं और पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। बाइडन प्रशासन के अमेरिका-तालिबान शांति समझौते पर पुनर्विचार की योजना के एलान के बाद यह रिपोर्ट सामने आई है।
बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन और तालिबान ने पिछले साल फरवरी में इस शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। रिपोर्ट में, अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी बल द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के आधार पर कहा गया कि तालिबान द्वारा 2020 की आखिरी तिमाही में हुए हमले पिछली तिमाही से थोड़े से कम थे लेकिन इस अवधि में 2019 में हुए हमलों से काफी अधिक थे। रिपोर्ट में अमेरिकी बलों के हवाले से कहा गया, दुश्मनों के हमले काबुल में पिछली तिमाही की तुलना में बढ़ गए हैं। इनमें उत्तरी बगलान और दक्षिणी उरुजगान प्रांत में दो दिन के भीतर हुए हमले भी शामिल हैं, जिसमें अफगान सुरक्षा बल के कम से कम 19 जवान मारे गए। काबुल में सड़क किनारे लगे बम के विस्फोट से एक वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए थे और एक वकील की भी गोली मारकर हत्या की गई थी।

अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए विशेष महानिरीक्षक (एसआईजीएआर) की रिपोर्ट में कहा गया कि अफगानिस्तान में नाटो-समर्थित मिशन के अनुसार, पिछले साल एक अक्तूबर से 31 दिसंबर के बीच 2,586 नागरिक हताहत हुए, जिनमें से 810 लोग मारे गए और 1,776 लोग घायल हुए। बता दें कि अमेरिका अब भी हर वर्ष अफगान सुरक्षा बलों की मदद के लिए चार अरब डॉलर खर्च कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका