न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए सीरिया ने जारी किया 5000 पाउंड का नया नोट

बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए सीरिया के केंद्रीय बैंक द्वारा रविवार को पांच हजार सीरियाई पाउंड का नया नोट जारी किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jan 2021 3:25:59

बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए सीरिया ने जारी किया 5000 पाउंड का नया नोट

सीरिया के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं और वह महंगाई और बदहाली की मार झेल रहा हैं। ऐसे में बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए सीरिया के केंद्रीय बैंक द्वारा रविवार को पांच हजार सीरियाई पाउंड का नया नोट जारी किया। इसे सीरियाई लीरा भी कहा जाता है। यह अब सीरिया में चलन में सबसे बड़ा नोट हो गया है। इस नए नोट में एक तरफ सीरिया के झंडे को सलामी देते सैनिक की तस्वीर है।

सीरिया करीब एक दशक से घरेलू संघर्ष से जूझ रहा है। साल 2011 में घरेलू संकट शुरू होने के बाद से ही सीरियाई मुद्रा लीरा लगातार कमजोर हो रही है। 10 साल पहले यानी 2011 में एक डॉलर 47 लीरा का था, जो अब लीरा के और कमजोर होने से 1250 में मिल रहा है। खुले बाजार में दर करीब 2,500 तक है।

औसत मुद्रास्फीति 200 प्रतिशत

मुद्रा के इस तरह से कमजोर होने के चलते सीरिया में खाद्य सामग्रियों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। सीरिया के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, औसत मुद्रास्फीति की दर 2019 की तुलना में 2020 में 200 प्रतिशत पर पहुंच गई। माल की मुद्रास्फीति 300 प्रतिशत तक पहुंच गई। प्रमुख खाद्य पदार्थों, जैसे दाल और वनस्पति तेल की कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

80 प्रतिशत सीरियाई गरीबी रेखा के नीचे

महामारी से जुड़ी पाबंदियों ने सीरिया की आर्थिक कठिनाइयां और बढ़ा दी हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक आकलन के अनुसार, करीब 80 प्रतिशत सीरियाई लोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति

UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम

UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत