न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस में सामने आया चौकाने वाला खुलासा, खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा - गले पर थे सुई के निशान, टूटा हुआ था पैर

रिया चक्रवर्ती जब आई थीं तो उनके साथ दो आदमी थे। एक लंबे बाल वाला आदमी था। उसने मुझसे पूछा था कि बॉडी दिखा सकते हो क्या

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Aug 2020 6:56:28

सुशांत केस में सामने आया चौकाने वाला खुलासा, खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा - गले पर थे सुई के निशान, टूटा हुआ था पैर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई 9 दिन से जांच कर रही है। इस बीच शनिवार सुबह अभिनेता की यूएस बेस्ड बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाला एक शख्स सुशांत के गले पर निशान और उनका पैर टूटे होने का दावा कर रहा है। श्वेता ने ट्वीट किया- 'हे भगवान। उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया? प्लीज उन्हें गिरफ्तार करो।' श्वेता ने जो वीडियो शेयर किया है, वह न्यूज नेशन की खबर का हिस्सा है। इसमें खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाला व्यक्ति कह रहा है कि हमको इतना ही मालूम था कि यह मर्डर है। गले पर सुई जैसे 15-20 निशान थे। जैसे उन्हें सुइयां चुभोई गई हों। उनके गले पर टेप चिपका हुआ था। मैंने उन्हें एम्बुलेंस के अंदर ले गया था। श्मशान घाट तक ले गया था। उनकी टांग टूटी हुई थी। जब उनकी बॉडी कूपर हॉस्पिटल आई तो उनका पैर मुड़ा हुआ था।

कर्मचारी ने आगे बताया, 'रिया चक्रवर्ती जब आई थीं तो उनके साथ दो आदमी थे। एक लंबे बाल वाला आदमी था। उसने मुझसे पूछा था कि बॉडी दिखा सकते हो क्या? मैंने बॉडी दिखाई थी, तब उन्होंने माफी मांगी थी। और भी कुछ बोल रही थीं। लेकिन तब मुझे बाहर भेज दिया था। 25 मिनट तक वो अंदर थीं और माफी मांग रही थीं। बड़े-बड़े डॉक्टर भी बोल रहे थे कि यह मर्डर है। ये फांसी (सुसाइड) नहीं है।'

बॉडी पीली पड़ चुकी थी

इस कर्मचारी ने बताया 'सुशांत की बॉडी पीली पड़ चुकी थी। हम बॉडी देखकर पहचान लेते हैं। फांसी की बॉडी कभी पीली नहीं पड़ेगी। सीने और पैर के ऊपर पीले निशान थे। दोनों तलवों पर भी सुई चुभाने जैसे 3-4 निशान थे।'

कूपर हॉस्पिटल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह सुसाइड बताई गई थी। जबकि उनकी बॉडी पर किसी भी तरह के निशान से इनकार किया गया। विसरा रिपोर्ट में भी यही कहा गया था कि सुशांत की मौत फांसी के बाद दम घुटने से हुई है।

उधर, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती से जुड़े ड्रग मामले की जांच पर नजर रखने के लिए एक विशेष ऑफिसर को लाया गया है। डॉयरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) में तैनात रहे वरिष्ठ भारतीय राजस्व अधिकारी को स्पेशल असाइनमेंट पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में भेजा गया है। ये अधिकारी पहले मुंबई डीआरआई में तैनात थे। अब इन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में लाया गया है। बता दें कि हाल में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गौरव आर्या, जया शाह, सैमुअल संग नाम के व्यक्तियों के साथ व्हा्टसएप चैट सामने आई थी। इन चैट्स में कथित रूप से ड्रग्स का जिक्र था। इसके बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस मामले की जांच कर रहा है। अब मुंबई डीआरआई से एनसीबी में आए ये अधिकारी इस जांच की निगरानी करेंगे और हर पहलू पर निगाह रखेंगे ताकि इस मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री