न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स कनेक्शन पर रिया के घर NCB का छापा, खंगाले जा रहे मोबाइल, हार्ड डिस्क और लैपटॉप

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज 15वां दिन है। सीबीआई के साथ ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच भी तेज रफ्तार से चल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 8:32:40

ड्रग्स कनेक्शन पर रिया के घर NCB का छापा, खंगाले जा रहे  मोबाइल, हार्ड डिस्क और लैपटॉप

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज 15वां दिन है। सीबीआई के साथ ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच भी तेज रफ्तार से चल रही है। वहीं, NCB ने आज शुक्रवार सुबह रिया चक्रवर्ती के घर छापा मारा। सैमुअल मिरांडा के घर पर भी एनसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में जैद विलात्रा समेत अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, इन्होंने रिया, शोविक और मिरांडा से कनेक्शन की बात कबूली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की 2 टीमें सुबह 6:30 बजे रिया के घर पहुंची थीं। जांच एजेंसी के अफसर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि ड्रग्स मामले में यह जांच चल रही है।

NCB की टीम का रिया और सैमुअल के घर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। रिया के घर पर मोबाइल, हार्ड डिस्क और लैपटॉप खंगाले जा रहे हैं। एनसीबी ने रिया की कार की तलाशी ली है। सूत्र के मुताबिक, चक्रवर्ती परिवार जांच टीम के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहा है।

ड्रग्स मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी

- NCB ने ड्रग्स कनेक्शन के मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को जैद विलात्रा को कोर्ट में पेश किया गया था। एनसीबी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन 9 दिन की रिमांड मिली। जैद को एक सितंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

- NCB ने ड्रग्स के मामले में अब्दुल बासित परिहार को भी गिरफ्तार किया है। सूत्रों को मुताबिक, बासित और जैद का संबंध रिया के सहयोगी सैमुअल मिरांडा से भी रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पूछताछ में रिया और उनके भाई शोविक का नाम लिया है।

आपको बता दे, सुशांत सिंह केस में तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं। एनसीबी ड्रग्स मामले पर, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीआई सुसाइड का सच पता कर रही है। अभी तक की जांच में एनसीबी ने रिया और सैमुअल के घर पर छापा मारकर सबसे बड़ा एक्शन लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?