बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले के तार लगातार ड्रग माफियाओं से जुड़ते चले जा रहे हैं। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक इस मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। उधर सीबीआई, ईडी और एनसीबी इस केस में अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती एंड फैमिली से भी लगातार पूछताछ जारी है। उधर, सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर अक्सर अपना पक्ष रखने वाले राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बुधवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत की हत्या किए जाने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। स्वामी का ये ट्वीट काफी ज्यादा रीट्वीट किया जा रहा है और फैन्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुशांत की हत्या किए जाने के पीछे पहला मकसद साफ है। वह बहुत ज्यादा आत्मनिर्भर था और इतना टैलेंटेड था कि बॉलीवुड द्वारा उसे नजरअंदाज किया जाना मुमकिन नहीं था। क्योंकि वो उससे कंपीट नहीं कर पा रहे थे इसलिए उन्होंने इस तरह उसे इस खेल से ही बाहर कर दिया था। बाकी जो कुछ है वो बॉलीवुड सिनेमा का बहाना है।'
स्वामी ने लिखा, 'हत्या का दूसरा कारण मैं आपको बाद में बताऊंगा। ये थोड़ा राजनैतिक है लेकिन इसके लिए मुझे और ज्यादा रिसर्च करनी होगी।'
Motive 1 for murder of Sushant is now clear. He was too independent and too talented for the Bollywood cartel to ignore. They could not compete so eliminate him. Rest is Bollywood cinema type alibi. Motive 2 I will state later— it is political but I need more research
— Subramanian Swamy (@Swamy39) September 2, 2020














