न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / श्रुति मोदी के वकील का चौकाने वाला दावा, कहा - सुशांत-रिया को ड्रग्स सप्लाई करता था इम्तियाज खत्री

केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद अशोक सरावगी ने दावा किया कि एक प्रसिद्ध बिल्डर का बेटा सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स की आपूर्ति करता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Sep 2020 12:28:34

सुशांत केस / श्रुति मोदी के वकील का चौकाने वाला दावा, कहा - सुशांत-रिया को ड्रग्स सप्लाई करता था इम्तियाज खत्री

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच का आज 13वां दिन है। मंगलवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से तकरीबन 8 घंटे की पूछताछ की है। वहीं, खबर है कि आज फिर सीबीआई दोनों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। वहीं, शांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने ऐसे खुलासे किए, जो हैरान करने वाले हैं। केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद अशोक सरावगी ने दावा किया कि एक प्रसिद्ध बिल्डर का बेटा सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स की आपूर्ति करता था। सुशांत के एक्स मैनेजर श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने बताया कि इस शख्स का नाम इम्तियाज खत्री है। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, कुछ दिन पहले मुंबई (राम कदम) के एक विधायक ने इम्तियाज खत्री का नाम लिया। मैंने भी बांद्रा के खत्री के बारे में भी पूछताछ की और अगर ये वही इम्तियाज खत्री है तो वह इस केस के लिए एक बड़ा क्लू हो सकता है। वह बॉलीवुड से भी जुड़ा हुआ है।

वरिष्ठ वकील ने आगे कहा कि अगर इम्तियाज खत्री एक ही खत्री परिवार से हैं तो उन्हें महाराष्ट्र सिंचाई घोटाले में भी नामित किया गया था। सीबीआई को उन सभी को कॉल करना चाहिए जो मामले में शामिल हो सकते हैं, चाहे वह मैं हूं या कोई इम्तियाज खत्री हो। उन्होंने आगे कहा कि मामले की सही जांच नहीं करने के लिए मुंबई पुलिस को दोषी ठहराया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि इम्तियाज खत्री को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया गया।

एक और ड्रग पेडलर को लिया हिरासत में

उधर, सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन में है। NCB ने एक और ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए ड्रग पैडलर से एनसीबी की पूछताछ जारी है। ड्रग पैडलर का नाम बसित परिहार है। इसके साथ ही एनसीबी ने कल जिस ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था, उसकी पहचान जैद के तौर पर हुई है। जैद ने ही रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का नाम लिया था। सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती और उसके भाई के रिश्ते ड्रग तस्करों से जुड़ते दिख रहे हैं। सुशांत ड्रग्स केस में ऋषभ ठक्कर नाम के एक शख्स का जिक्र सामने आया है। ऋषभ से ड्रग्स के बारे में रिया की व्हाट्सएप चैट भी होती थी। ऋषभ से ईडी ने कल 8 घंटे पूछताछ की। ऋषभ बिलियर्ड्स और स्नूकर जैसे खेलों के नेशनल लेवल प्लेयर रह चुके हैं। इसके अलावा एनसीबी ने कल रात एक और ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने शोविक से जान पहचान की बात कबूली है। तस्कर ने खुलासा किया है कि रिया का भाई शोविक उससे ड्रग लेता था।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, शोविक और एक ड्रग सप्लायर के बीच हुई वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि शौविक ने अपने पिता के लिए कुछ ड्रग मांगा था। चैट से पता चलता है कि इंद्रजीत को अपने बच्चों की आदतों के बारे में पता था। यहां तक की इंद्रजीत खुद भी ड्रग लेते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत