न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच, रिया से बीते 2 दिन में 14 घंटे हुई पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया और उनके भाई शोविक पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का शिकंजा कसता जा रहा है। शोविक जहां ड्रग्स मामले में पहले से एनसीबी की कस्टडी में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Sep 2020 9:56:57

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच, रिया से बीते 2 दिन में 14 घंटे हुई पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया और उनके भाई शोविक पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का शिकंजा कसता जा रहा है। शोविक जहां ड्रग्स मामले में पहले से एनसीबी की कस्टडी में है। वहीं रिया से लगातार एनसीबी की पूछताछ जारी है। ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया घर से निकल चुकी हैं। उन्हें 10:30 बजे तक एनसीबी ऑफिस पहुंचने के लिए कहा गया था। इससे पहले सोमवार को रिया से 8 घंटे सवाल-जवाब हुए थे। बीते 2 दिनों में कुल 14 घंटे पूछताछ की जा चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ, अब रिया भी एक्शन मोड में आ गई हैं। सोमवार को रिया ने सुशांत सिंह की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने शिकायत दर्ज कराई।

शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर रिया से पूछताछ की गई

सोमवार को एनसीबी ने रिया को शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की। रिया सुबह करीब 9:30 बजे बल्लार्ड एस्टेट में एनसीबी के ऑफिस पहुंची और शाम करीब 6 बजे वहां से निकलीं। करीब 8 घंटे की पूछताछ में रिया ने खुद ड्रग्स लेने की बात कबूल नहीं की। हालांकि, ड्रिंक करने और स्मोकिंग की बात मानी। रिया का कहना है कि उसने जो भी किया सुशांत के लिए किया।

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide,rhea chakraborty,ncb,drug,investigation,news

रिया की शिकायत पर सुशांत की बहन के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में एक बड़ा ट्विस्ट देर रात आया। सोमवार को एनसीबी दफ्तर से निकलने के बाद रिया बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और प्रियंका समेत दूसरे लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है।

एक्ट्रेस का आरोप है कि 'प्रियंका ने डॉक्टर का फर्जी पर्चा बनवाकर सुशांत को दिया था। पर्चे में अवैध दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन था। डॉक्टर ने सुशांत की जांच किए बिना और सिर्फ प्रियंका के कहने पर डिप्रेशन की दवाएं लिख दी थीं। यह जालसाजी है और एनडीपीएस एक्ट, टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस का उल्लंघन है।'

सुशांत के परिवार के वकील ने दिया जवाब

रिया की शिकायत पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा 'मुंबई पुलिस को किसी भी तरह से इस मामले से जोड़े रखने की कोशिश की जा रही है। ताकि, वह केस को अपनी तरह से हैंडल करे और सुशांत के परिवार को न्याय नहीं मिल पाए। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि यह अवमानना का मामला है। मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज करने का हक नहीं है।'

पुलिस ने कहा- केस सीबीआई को ट्रांसफर किया

मुंबई पुलिस ने बताया है कि रिया की शिकायत पर दर्ज किया गया केस सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है।

सुशांत की बहन कीर्ति ने कहा- FIR झूठी है

श्वेता ने ट्वीट कर लिखा- कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत