न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NCB के सामने रोने लगीं रिया चक्रवर्ती, पूछताछ के दौरान कबूला - मंगवायी थी ड्रग्स

रिया ने कबूल किया कि वो ड्रग्स डीलर अब्दुल बासित से 5 बार मिली हैं। एक बार शूटिंग सेट पर भी मुलाकात हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Sep 2020 10:54:36

NCB के सामने रोने लगीं रिया चक्रवर्ती, पूछताछ के दौरान कबूला - मंगवायी थी ड्रग्स

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) को ढाई माह से अधिक का समय हो चुका है। इस केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को ड्रग्स मामले में सोमवार को फिर एनसीबी ऑफिस में पेश होना है। पहले दिन की पूछताछ में रिया ने कई अहम खुलासे किए, लेकिन एनसीबी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, रविवार को रिया चक्रवर्ती से 6 घंटे तक पूछताछ हुई। जैसे ही उन्हें भाई शोविक के सामने बिठाकर पूछताछ शुरू की गई, तो वो रोने लगीं। जिसके बाद अधिकारियों को एक्ट्रेस से अकेले में पूछताछ करना पड़ा। रविवार को एनसीबी रिया चक्रवर्ती से करीब 60 से 70 सवाल पूछे। जिसमें रिया ने बामुश्किल 15 सवालों के जवाब दिए। इस दौरान रिया ने कबूल किया कि उन्होंने दीपेश से मार्च 2020 अप्रैल 2020 तक ड्रग्स मंगवायी थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने खुद ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर दिया। रिया से जब मिरांडा का आमना-सामना कराया गया, तो उनसे पूछा गया कि मिरांडा के मुताबिक आप ड्रग्स लेती हैं। इस पर रिया ने कहा- 'मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया। मैं सिर्फ सिगरेट पीती हूं।' रिया ने कबूल किया कि वो ड्रग्स डीलर अब्दुल बासित से 5 बार मिली हैं। एक बार शूटिंग सेट पर भी मुलाकात हुई थी।

सुशांत के फार्म हाउस में होती थी ड्रग्स पार्टी

रिया चक्रवर्ती ने पुचताश के दौरान सुशांत सिंह के फार्म हाउस में हुईं पार्टियों के बारे में भी बताया, जिसमें एक बड़े नाम का जिक्र NCB के सामने किया है। रिया के मुताबिक, सुशांत के फार्म हाउस में अक्सर पार्टी होती थी, जहां ड्रग्स भी आता था। रिया ने बताया कि बॉलीवुड से सुशांत के कुछ दोस्त और कुछ छोटे कलाकार भी इस पार्टी में आते थे और ड्रग्स लेते थे। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर भी रिया ने काफी जानकारी NCB के साथ शेयर की हैं।

आपको बता दे, सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन की जांच के लिए एनसीबी ने SIT का गठन किया है। वहीं इस मामले में रिया से पूछताछ जारी है। जैद, शोविक, मिरांडा का मेडिकल टेस्ट कराया गया। तीनों से रिया के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

सुशांत की बहन का भाई से वादा

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर भाई को न्याय दिलाने का वादा किया है। उन्होंने लिखा- हमने एक दूसरे को प्रॉमिस किया था कि हम हमेशा एक दूसरे की रक्षा करेंगे। लेकिन मैं फेल हो गई भाई। मैं फेल हो गई। लेकिन आज मैं और पूरा देश एक और वादा तुमसे करता है कि हम सच्चाई का पता लगाकर रहेंगे, हम आपको न्याय दिलाकर रहेंगे। मैं अपने भाई को जानती थी, वो एक जिंदादिल और खुशियों से भरा इंसान था।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?