न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव में हावी रहेगा सुशांत सिंह केस, बीजेपी ने छपवाया स्टीकर- न भूले हैं...न भूलने देंगे!

वरुण कुमार सिंह का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए वो पिछले 16 जून से ही अभियान चला रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Sep 2020 7:42:16

बिहार चुनाव में हावी रहेगा सुशांत सिंह केस, बीजेपी ने छपवाया स्टीकर- न भूले हैं...न भूलने देंगे!

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच चल रही है। शुक्रवार को ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद शनिवार को किला कोर्ट ने दोनों को 9 सितम्बर तक कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। सुशांत के करीबियों से पूछताछ जारी है। वहीं, बिहार चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत केस का मुद्दा हावी रहने वाला है। भारतीय जनता पार्टी में कला संस्कृति प्रकोष्ठ के बिहार संयोजक वरुण कुमार सिंह ने सुशांत सिंह की तस्वीर साझा करते हुए कहा है कि ना भूले हैं, ना भूलने देंगे। तस्वीर के ऊपर जस्टिस फॉर सुशांत लिखा है। वरुण कुमार सिंह ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुस्कुराती हुई फोटो लगी है। फोटो के ऊपर जस्टिस फॉर सुशांत लिखा है और नीचे लिखा है- ना भूले हैं, ना भूलने देंगे। इस फोटो पर बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल का भी निशान है, जिसके नीचे लिखा है कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, भाजपा, बिहार प्रदेश।

बता दे, वरुण कुमार सिंह का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए वो पिछले 16 जून से ही अभियान चला रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि 14 जून की घटना के बाद से सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए उनके अलावा करणी सेना ने भी स्टीकर और मास्क बनाकर लोगों को बांटा है।

हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि बीजेपी सुशांत सिंह राजपूत मामले की निष्पक्ष जांच चाहती थी। CBI अब इस मामले की जांच कर रही है, फिर इसे चुनावी मुद्दा बनाने का क्या मतलब है।

रिया चक्रवर्ती इस केस में मुख्य आरोपी हैं। रिया, ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए NCB के सामने रविवार को पेश होंगी।

शनिवार को सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा वाले घर पहुंची थी। उस दौरान एम्स के डॉक्टरों की टीम और सुशांत की बहन मीतू भी मौजूद थीं। कुछ समय बाद सीबीआई की टीम वहां से निकल गई। सीबीआई टीम के साथ जब सुशांत सिंह की बहन मीतू सिंह सुशांत के घर पहुंची थीं तो सिद्धार्थ पिठानी, नीरज भी उनके साथ मौजूद थे। सीबीआई की टीम सुशांत के घर क्राइम सीन री-क्रिएट करने पहुंची थी, ताकि उस दिन क्या वास्तव में क्या हुआ था, इसका पता लगाया जा सके।

एक्टर सुशांत सिंह की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) शोविक चक्रवर्ती को रिया के सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। शोविक 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर है। सैमुअल मिरांडा को भी 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। एनसीबी ने शुक्रवार देर रात रिया के भाई शोविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने कैजान इब्राहिम को जमानत दे दी। पहले उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें एनसीबी की कस्टडी में भेजा गया। एनसीबी ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने इन्हें सिर्फ 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में शनिवार को सीबीआई और एम्स की टीम एक्टर के बांद्रा वाले घर पहुंची थी। यहां डेढ़ घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोज लीं गईं। यहां सुशांत की बहन मीतू सिंह भी मौजूद थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत