न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / अकाउंटेंट का खुलासा - SSR से स्टेटमेंट छिपाती थीं श्रुति मोदी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल पर भी जांच हो रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Sep 2020 11:02:21

सुशांत केस / अकाउंटेंट का खुलासा - SSR से स्टेटमेंट छिपाती थीं श्रुति मोदी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल पर भी जांच हो रही है। ईडी इसको लेकर कई लोगों से पूछताछ कर चुका है। इस सिलसिले में सुशांत के बिजनस मैनेजर वरुण माथुर और अकाउंटेंट रजत मेवाती के स्टेटमेंट दर्ज हुए हैं। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, रजत मेवाती ने आरोप लगाया है कि श्रुति मोदी सुशांत को बैंक स्टेटमेंट नहीं दिखाती थीं। मार्च में जब सुशांत ने ऐसा करने को कहा तो श्रुति ने रिया को बुलाकर मैटर सॉल्व करवा लिया।

वहीं टाइम्स नाऊ का दावा है कि सुशांत और उनके बैंक मैनेजर के बीच नए वॉट्सऐप चैट भी मिले हैं। ये चैट 21 मई का हैं। इसमें सुशांत ने लिखा है, हाय हर्ष, मैं सुशांत राजपूत हूं। प्लीज जब हो सके फोन करना। हर्ष का जवाब है, हाय, मुझे फॉर्म पर आपके सिग्नेचर की जरूरत होगी। मैं किस ईमेल आईडी पर फॉर्म भेज दूं? यह कन्फर्म नहीं हो सका कि सुशांत अपने अकाउंट में क्या बदलाव चाह रहे थे। ईडी फिलहाल इस केस से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर रहा है।

शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को NCB ने किया अरेस्ट

वहीं दूसरी ओर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सैमुअल मिरांडा का अरेस्ट कर लिया है। शुक्रवार सुबह दोनों के घर छापेमारी हुई थी। इसके बाद उन्हें समन किया गया। देर शाम दोनों की गिरफ्तारी की खबर आ गई। अब NCB रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में दोनों की गिरफ्तारी से पहले 9 घंटे तक पूछताछ भी की। उसके बाद एनसीबी की टीम दीपेश सावंत को भी दफ्तर ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी की शोविक से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि रिया के कहने पर वो ड्रग्स खरीदता था। ऐसे में आज एनसीबी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर शोविक यह नकार नहीं सका कि उसने रिया के कहने पर भी कई बार ड्रग्स खरीदा था। इसलिए माना जा रहा है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी लगभग तय है।

ड्रग्स पैडलर से शोविक के संपर्क के मिले सबूत

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए कैजान, बासित परिहार और जैद से शोविक का सीधा संपर्क था। शोविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शोविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए बासित ने कहा है कि वह शोविक के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।

मिरांडा और जैद के बीच संपर्क भी साबित हुआ

मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। मिरांडा को जैद का नंबर शोविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि शोविक ने इसके लिए नगद पैसे दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत