न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत के मौत की खबरों से कमाई, YouTuber ने फेक न्यूज डालकर कमाए 15 लाख रुपए, गिरफ्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद YouTube पर फेक न्यूज पोस्ट करने वाले एक YouTuber को बिहार से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 1:23:31

सुशांत के मौत की खबरों से कमाई, YouTuber ने फेक न्यूज डालकर कमाए 15 लाख रुपए, गिरफ्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद YouTube पर फेक न्यूज पोस्ट करने वाले एक YouTuber को बिहार से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 25 साल का राशिद सिद्दीकी, बिहार का एक सिविल इंजीनियर है। वह YouTube पर 'एफएफ न्यूज' नाम से एक चैनल चलाता है। मिश्रा की शिकायत पर सिद्दीकी के खिलाफ मानहानि, सार्वजनिक रूप से बदनाम करने और जानबूझकर अपमान के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि, अदालत ने सिद्दीकी को अग्रिम जमानत दे दी है और उसे जांच में सहयोग करने को कहा है।

राशिद सिद्दीकी ने बीते चार महीने में 15 लाख रुपए कमाए हैं। इस मामले में शिवसेना की लीगल सेल से जुड़े वकील धर्मेंद्र मिश्रा ने केस दर्ज करवाया था।

मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार, मंत्री आदित्य ठाकरे और अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ सिद्दीकी की खबरों को लाखों YouTubers ने देखा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि YouTube पर सुशांत की मौत के बाद की खबर से इसने 6.5 लाख रुपए कमाए थे। मुंबई पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया, 'अभिनेता की मौत को पैसे कमाने के एक अवसर के रूप में इस्तेमाल किया गया था, क्योंकि लोग इससे जुड़ी खबरें जानने के लिए बेताब थे। एक बार जब मीडिया ने अलग-अलग एंगल से रिपोर्ट करना शुरू कर दिया, तो YouTubers ने भी मौका देखकर फेक न्यूज पोस्ट करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुंबई पुलिस की इमेज खराब की और लॉकडाउन के दौरान खूब पैसा कमाया।'

इससे पहले मुंबई साइबर पुलिस ने दिल्ली के वकील विभोर आनंद को गिरफ्तार किया था। आनंद पर राजपूत की मौत से संबंधित फेक वीडियो पोस्ट करने और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को अपशब्द कहने का आरोप है। आनंद को भी इन वीडियो से हजारों सब्सक्राइबर मिले। सिद्दीकी के पास सुशांत की मौत से पहले दो लाख सब्सक्राइबर थे, जो अब बढ़कर 3.70 लाख हो गए हैं।

अक्षय कुमार ने भी ठोका 500 करोड़ के मानहानि का दावा

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सिद्दीकी के खिलाफ 500 करोड़ की मानहानि का दावा किया है। उसने अपने एक वीडियो में आरोप लगाया था कि अभिनेता ने कनाडा में रिया चक्रवर्ती को छिपा कर रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत