न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया के यौन शोषण के आरोपों पर भड़कीं सुशांत की बहन, कहा - काश, भाई उस लड़की से कभी न मिले होते

काश भाई उस लड़की से कभी ना मिला होता। किसी की मर्जी के बिना उसे ड्रग्स देने और फिर उसे ये समझाने कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है, उसे साइकैट्रिस्ट के पास ले जाने

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Aug 2020 9:57:34

रिया के यौन शोषण के आरोपों पर भड़कीं सुशांत की बहन, कहा - काश, भाई उस लड़की से कभी न मिले होते

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बार फिर रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पिठानी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से भी सीबीआई टीम पूछताछ कर सकती है। उधर, गुरुवार को रिया ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि सुशांत के अपने परिवार से संबंध ठीक नहीं थे, उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका ने उनका शारीरिक उत्पीड़न किया। उनके आरोप पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने जवाब दिया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए अपने ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। श्वेता ने अपने ट्वीट में रिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने सुशांत को उनकी मर्जी के बिना ड्रग्स दिए। श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट में लिखा, 'काश भाई उस लड़की से कभी ना मिला होता। किसी की मर्जी के बिना उसे ड्रग्स देने और फिर उसे ये समझाने कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है, उसे साइकैट्रिस्ट के पास ले जाने... ये मैन्युपुलेशन का कौन सा स्तर है। तुम अपनी रूह को कैसे माफ कर पाओगी? तुम पहले ही बहुत कुछ कर चुकी हो।'

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide case,sushant singh rajput murder mystry,rhea chakraborty,sushant singh rajput sister

अगले ट्वीट में श्वेता ने लिखा, 'रिया ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हम अपने भाई को प्यार नहीं करते। हां ठीक है, इसी वजह से मैं जनवरी में अमेरिका से भारत आई थी, क्योंकि जैसे ही मुझे पता चला की भाई चंडीगढ़ जा रहा है और वह ठीक नहीं है। मुझे अपना बिजनेस रोकना पड़ा और अपने बच्चों को पीछे छोड़ना पड़ा। दुख की बात यह थी कि जब मैं वहां पहुंची अपने भाई से मिल भी नहीं पाई। परिवार उसके साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहा।' वहीं, अन्य ट्वीट में श्वेता ने लिखा कि जब सुशांत चंडीगढ़ में रिया ने 2-3 दिन में लगातार 25 कॉल किए, क्यों? ऐसी क्या इमरजेंसी थी?

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?