न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / भाई शोविक पर पिता के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप, रिया के माता-पिता से आज फिर होगी पूछताछ; केस में नाम जुड़ने पर भड़के संदीप सिंह

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच का आज 13वां दिन है। मंगलवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से तकरीबन 8 घंटे की पूछताछ की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Sep 2020 10:26:58

सुशांत केस / भाई शोविक पर पिता के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप, रिया के माता-पिता से आज फिर होगी पूछताछ; केस में नाम जुड़ने पर भड़के संदीप सिंह

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच का आज 13वां दिन है। मंगलवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से तकरीबन 8 घंटे की पूछताछ की है। वहीं, खबर है कि आज फिर सीबीआई दोनों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी आज सुशांत के घर काम करने वाले और रिया के माता-पिता को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब कर सकती है।

एक और ड्रग पेडलर को लिया हिरासत में

उधर, सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन में है। NCB ने एक और ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए ड्रग पैडलर से एनसीबी की पूछताछ जारी है। ड्रग पैडलर का नाम बसित परिहार है। इसके साथ ही एनसीबी ने कल जिस ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था, उसकी पहचान जैद के तौर पर हुई है। जैद ने ही रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का नाम लिया था। सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती और उसके भाई के रिश्ते ड्रग तस्करों से जुड़ते दिख रहे हैं। सुशांत ड्रग्स केस में ऋषभ ठक्कर नाम के एक शख्स का जिक्र सामने आया है। ऋषभ से ड्रग्स के बारे में रिया की व्हाट्सएप चैट भी होती थी। ऋषभ से ईडी ने कल 8 घंटे पूछताछ की। ऋषभ बिलियर्ड्स और स्नूकर जैसे खेलों के नेशनल लेवल प्लेयर रह चुके हैं। इसके अलावा एनसीबी ने कल रात एक और ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने शोविक से जान पहचान की बात कबूली है। तस्कर ने खुलासा किया है कि रिया का भाई शोविक उससे ड्रग लेता था।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, शोविक और एक ड्रग सप्लायर के बीच हुई वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि शौविक ने अपने पिता के लिए कुछ ड्रग मांगा था। चैट से पता चलता है कि इंद्रजीत को अपने बच्चों की आदतों के बारे में पता था। यहां तक की इंद्रजीत खुद भी ड्रग लेते थे।

ऐसा बताया जा रहा है कि मंगलवार को

सीबीआई ने इंद्रजीत से इस चैट को लेकर पूछताछ की थी उनसे बहस करने लगे। वह मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे सीबीआई के सामने पेश हुए थे। सीबीआई ने रिया के भाई शौविक से भी ड्रग लिंक के बारे में पूछताछ की।

sushant singh rajput death case,rhea chakraborty,rhea chakraborty father mother,rhea chakraborty parents,cbi,news,sushant singh murder case

सुशांत केस में नाम जुड़ने पर भड़के संदीप सिंह

सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रोड्यूसर संदीप सिंह का नाम भी जोड़ा जा रहा है। मीडिया में अलग-अलग बयान देने की वजह से वह भी शक के दायरे में आ गए हैं। संदीप सिंह का कहना है कि जो भी लोग सुशांत सिंह राजपूत केस में उनका कनेक्शन होने की अफवाहें उड़ा रहे हैं, वह उनके खिलाफ मानहानि केस दर्ज करेंगे। संदीप सिंह के मीडिया सलाहर दीपक साहू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'संदीप सिंह उन लोगों को खिलाफ मानाहानि का केस दर्ज करवाने जा रहे हैं जो अफवाह उड़ा रहे हैं और जो लोग झूठे आरोपों के पीछे हैं।' हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक दीपक साहू ने कहा कि मानहानि केस की प्रक्रिया जारी है और इसके अलावा वह कोई जानकारी शेयर नहीं करना चाहते हैं। बता दे, संदीप सिंह ने ही सुशांत के अस्पताल से लेकर अंतिम संस्कार तक सभी दस्तावेजी कार्यों को पूरा किया था। वह उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने सुशांत के शव को सबसे पहले देखा था। सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह भी संदीप सिंह पर शक जता चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया था कि संदीप सिंह के पास सुशांत के दस्तावेज कैसे आए? शक उस वक्त और गहरा गया जब सुशांत के परिवार ने संदीप सिंह को पहचानने से इनकार कर दिया।

सीबीआई ने बदली जांच की दिशा

सूत्रों के मुताबिक, सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई को अब तक हत्या के सबूत नहीं मिले हैं। सीबीआई टीम अब आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर जांच करेगी। एक न्यूज़ चैनल को सीबीआई के अध‍िकारियों ने कहा कि वे सुसाइड एंगल पर फोकस कर रहे हैं। वे यह भी जांच कर रहे हैं कि कहीं इसमें सुसाइड के लिए उकसाने का केस तो नहीं बन रहा। अब तक सीबीआई ने क्राइम सीन को री-क्रिएट किया, मुंबई पुलिस द्वारा इकट्ठा सारे सबूतों की जांच की और केस के हर संद‍िग्ध से पूछताछ कर ली है। टीम के मुताबिक, फोरेंसिक रिपोर्ट्स, संद‍िग्धों के बयान या क्राइम सीन के री-क्रिएशन को देखें तो इनमें मिला कोई भी रिपोर्ट होमीसाइड (हत्या) की ओर इशारा नहीं करते। हालांकि अध‍िकारियों ने यह भी कहा है कि उनकी जांच अभी भी जारी है। केस में सुसाइड एंगल पर और भी कड़ी जांच की जाएगी। वे इस मर्डर इनवेस्ट‍िगेशन को ऑफिश‍ियली क्लोज नहीं कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?