न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / एक्शन में NCB, एक और ड्रग पेडलर को लिया हिरासत में

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन में है। NCB ने एक और ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Sep 2020 9:50:32

सुशांत केस / एक्शन में NCB, एक और ड्रग पेडलर को लिया हिरासत में

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन में है। NCB ने एक और ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए ड्रग पैडलर से एनसीबी की पूछताछ जारी है। ड्रग पैडलर का नाम बसित परिहार है। इसके साथ ही एनसीबी ने कल जिस ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था, उसकी पहचान जैद के तौर पर हुई है। जैद ने ही रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का नाम लिया था। सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती और उसके भाई के रिश्ते ड्रग तस्करों से जुड़ते दिख रहे हैं। सुशांत ड्रग्स केस में ऋषभ ठक्कर नाम के एक शख्स का जिक्र सामने आया है। ऋषभ से ड्रग्स के बारे में रिया की व्हाट्सएप चैट भी होती थी। ऋषभ से ईडी ने कल 8 घंटे पूछताछ की। ऋषभ बिलियर्ड्स और स्नूकर जैसे खेलों के नेशनल लेवल प्लेयर रह चुके हैं। इसके अलावा एनसीबी ने कल रात एक और ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने शोविक से जान पहचान की बात कबूली है। तस्कर ने खुलासा किया है कि रिया का भाई शोविक उससे ड्रग लेता था।

रिया और उसकी फैमिली पर CBI और ED का शिकंजा

इस बीच सीबीआई और ईडी की पूछताछ में लगातार रिया चक्रवर्ती और उसकी फैमिली पर शिकंजा कसता जा रहा है। रिया के माता-पिता से सीबीआई आज दूसरे दिन भी पूछताछ करेगी। कल सीबीआई ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती से करीब 8 घंटे तक सवाल जवाब किए।

सीबीआई का पूरा फोकस रिया चक्रवर्ती और सुशांत राजपूत के रिश्ते के साथ सुशांत के पैसों को लेकर हेरफेर पर था। इसके अलावा रिया के भाई शोविक से ड्रग्स तस्कर के तार जुड़ रहे हैं। एनसीबी ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसने ये खुलासा किया कि रिया का भाई शोविक उससे ड्रग लेता था। वहीं रिया से चार दिन में अबतक 35 घंटे पूछताछ हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?