न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत के स्टाफ दीपेश का कबूलनामा, कहा - रिया के इशारे पर घर आता था ड्रग्स

दीपेश ने रिया के खिलाफ गवाही दी है। दीपेश के मुताबिक घर के लिए रिया के इशारे पर ड्रग्स मंगाए जाते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Sep 2020 9:06:35

सुशांत के स्टाफ दीपेश का कबूलनामा, कहा - रिया के इशारे पर घर आता था ड्रग्स

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने शनिवार देर रात सुशांत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत (Deepesh Sawant) को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) को तो अपनी रिमांड में पहले ही ले लिया है, अब रिया पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एनसीबी रिया के घर पहुंच चुकी है और उन से लंबी पूछताछ होनी है।

रिया के इशारे पर ड्रग्स मंगाए जाते थे

बता दे, दीपेश ने रिया के खिलाफ गवाही दी है। दीपेश के मुताबिक घर के लिए रिया के इशारे पर ड्रग्स मंगाए जाते थे। पूछताछ के एनसीबी के सामने सैमुअल मिरांडा ने भी रिया के ड्रग्स कनेक्शन पर कुछ जानकारी एनसीबी को दी है। साथ ही भाई शोविक ने भी रिया के राज खोले हैं।

बता दें कि रिया की मिरांडा, शोविक और अन्य लोगों संग हुई ड्रग्स को लेकर व्हाट्सएप चैट के बारे में NCB पूछताछ करेगी। इसके साथ ही ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती इस मामले में गिरफ्तार भी हो सकती हैं। रिया के भाई शोविक के गिरफ्तार होने और उन्हें रिमांड मिलने के बाद से ही कयास तेज हो गए हैं कि रिया की भी गिरफ्तारी हो सकती है। क्योंकि लगभग सभी ने रिया का नाम अपने बयान में लिया है।

बता दें कि NCB ने शुक्रवार और शनिवार को कई बड़े कदम उठाए और ड्रग्स के मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कुछ ड्रग्स पैडलर्स के घर रेड मारी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया के भाई शोविक समेत 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इसमें सैमुअल, करण, कैजान, दीपेश और जैद का नाम शामिल है। दीपेश का बयान NDPS एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज किया गया था और उसे NDPS एक्ट के तहत ही अरेस्ट किया गया है। आज ये मामला क्या मोड़ लेता है ये देखने वाली बात होगी।

आपको बता दे, कोर्ट ने शोविक को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेज दिया है। सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। एनसीबी ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने सिर्फ 4 दिन की रिमांड दी।

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि जो कोर्ट में रिमांड पेपर जमा हुआ था, वो सबूत के आधार पर था। केवल बॉलीवुड ही हमारा टारगेट नही है, जो भी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में आएगा, उस पर कार्रवाई करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?