न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस की जांच में बिहार पुलिस का आरोप, DGP ने कहा - मुंबई पुलिस ने सहयोग नहीं किया

सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस ढंग से मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Aug 2020 4:50:11

सुशांत केस की जांच में बिहार पुलिस का आरोप, DGP ने  कहा - मुंबई पुलिस ने सहयोग नहीं किया

सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर ढंग से मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने न तो पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट हमें सौंपी, न सीसीटीवी फुटेज और न ही कोई सूचनाएं, जो अब तक जांच के दौरान सामने आईं। डीजीपी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की घटनाक्रम बहुत बड़ी मिस्ट्री हो गई है हम लोगों का यह संकल्प है कि इस मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी का भी संकल्प है कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। बिहार पुलिस सक्षम है अनुसंधान करने के लिए अगर सुशांत के परिवार वालों को लगता है बिहार पुलिस अच्छे तरीके से अनुसंधान नहीं कर सकती तो CBI से जांच कराने को लेकर आवेदन दें। हम लोग सरकार के पास उस आवेदन को भेज देंगे।

डीजीपी ने आगे बताया- 'हम लोगों का अनुसंधान प्राथमिकी स्टेज में है हम लोगों के पास पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट CCTV का फुटेज नहीं है। जो अभियुक्त बनाए गए हैं वो भागे-भागे फिर रहे हैं, इसलिए ऐसा लगता है कि दाल में कुछ काला है। सुशांत का जाना इतना आसान नहीं है। हम लोग इतनी आसानी से इस केस को जाने नहीं देंगे। इस मामले में चाहे जितने लोग हों जो भी लोग हों, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा कर रहेंगे। सच्चाई को सामने लाकर रहेंगे।'

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था कि सुशांत के पिता केके सिंह अगर मांग करेंगे तो सीबीआई जांच की सिफारिश संभव है। एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस मुंबई जाकर जांच कर रही है। मुंबई पुलिस को इसमें सहयोग भी करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस जांच में दो राज्यों के बीच झगड़े जैसे कोई बात नहीं है। नीतीश के बयान पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस किसी के पास कोई भी सबूत हो या जानकारी हो, उसे लेकर आएं। आरोपी को फांसी पर जरूर लटकाएंगे।

मुंबई पुलिस से नहीं मिल रही मदद?

गौरतलब है कि सुशांत मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए पटना पुलिस मुंबई पुलिस से कई प्रकार के कागजात और सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही है जो उन्हें अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मुंबई पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और कागजात देने पड़ेंगे। उन्होंने बताया, 'हमारे पास एफएसएल की रिपोर्ट नहीं है। हमारे पास इंक्वेस्ट रिपोर्ट नहीं है। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं है। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज भी नहीं है। जिन 40-50 लोगों से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की है उसकी जानकारी हमारे पास नहीं है।'

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी। बताया गया था कि वे डिप्रेशन से पीड़ित थे। पहले उनकी मौत का कारण बॉलीवुड में मूवी माफिया के नेपोटिज्म और ग्रुपिज्म बताया गया, जिसके हिसाब से मुंबई पुलिस ने इस केस में 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। सुशांत के परिवार वालों ने 28 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाने में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। चार अधिकारी जांच के लिए मुंबई गए हैं और वहां की लोकल पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका