न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NCB लॉकअप में गुजरी रिया चक्रवर्ती की रात, आज भायखला जेल में किया जाएगा शिफ्ट

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की 3 दिन की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती की गिरफ़्तारी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Sep 2020 8:46:49

NCB लॉकअप में गुजरी रिया चक्रवर्ती की रात, आज भायखला जेल में किया जाएगा शिफ्ट

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की 3 दिन की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती की गिरफ़्तारी हुई है। रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। महाराष्ट्र जेल के मैनुअल के मुताबिक, रात में कैदी को जेल नहीं ले जाया जाता है। रिया को बुधवार सुबह 10 बजे के बाद भायखला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इससे पहले कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी खारिज कर दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में NCB ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

बता दे, एनसीबी ने जो रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए न्यायिक हिरासत मांगी है उसका आधार रिया, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सांवत, सैम्युअल मिरांडा का बयान है। एनसीबी का कहना है कि ये सिर्फ शुरुआती जांच है। ऐसे में इस वक्त आरोपियों के बयान पर ही काम होगा। इसमें कुछ गलत नहीं है। बयान में चारों लोगों ने सुशांत के शामिल होने की बात कही है।

वहीं, NCB ने कोर्ट को रिया की रिमांड कॉपी भी सौंपी। इसमें कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि रिया ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह ड्रग लिया करती थी। शोविक चक्रवर्ती ने इस बात का खुलासा किया है कि वह ड्रग्स की डिलीवरी में साथ दिया करता था और हर डिलीवरी और उसकी पेमेंट की जानकारी रिया को होती थी।

NCB ने रिमांड कॉपी में लिखा है कि इन सभी को आमने-सामने बिठाने के बाद जो पूछताछ की गई उसके बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। यानि रिया की गिरफ्तारी की सुशांत के लिए ड्रग्स अरेंज करने और उसके लिए पैसे देने के मामले में हुई है। जहां तक ड्रग लेने की बात है तो इस बात का जिक्र पूरी रिमांड कॉपी में NCB ने नहीं किया है।

एनसीबी को मिली जानकारी के मुताबिक शौविक ड्रग्स खरीदने के लिए ड्रग बेचने वालों को मैनेज करता था। पूछताछ में पता चला है कि शौविक के कहने पर ड्रग सप्लाई होता था जिसका इस्तेमाल सुशांत करता था। पूछताछ में ये भी पता चला है कि सुशांत भी ड्रग्स खरीदने में शामिल था। पूछताछ में पता चला है कि रिया सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदती थी। यह भी मालूम हुआ है कि कैसा ड्रग्स चाहिए ये भी रिया ही बताती थी। रिया और सुशांत मिलकर ड्रग्स का पेमेंट करते थे।

सुशांत को न्याय दिलाने के लिए जुटी बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने देर रात कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर इस मामले पर रिएक्ट किया है। श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने एक बार फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- 'चिंता ना करें, धैर्य रखें! सच धीरे-धीरे सामने आएगा। दूसरों की बातों पर ध्यान ना दें। NCB, CBI और ED बेहतरीन काम कर रही है। और मेरा यकीन करें भगवान हमारे साथ हैं।' रिया की जमानत के लिए दी गई जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुशांत की बहन ने ये ट्वीट किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?