न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या सुशांत के लिए रिया मंगवाती थीं ड्रग्स! शोविक की वॉट्सऐप चैट से हुआ खुलासा

केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी इस केस में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 11:47:46

क्या सुशांत के लिए रिया मंगवाती थीं ड्रग्स! शोविक की वॉट्सऐप चैट से हुआ खुलासा

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आज रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर पर छापेमारी की है। रिया के घर पर जहां चार घंटे से छापेमारी जारी है वहीं एनसीबी की टीम सैमुअल मिरांडा को हिरासत में ले लिया है। सैमुअल के घर पर 2 घंटे तक छापेमारी चली। अब सैमुअल से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ होगी। एनसीबी की टीम ने रिया के भाई शोविक को समन किया है। ड्रग्स मामले में शोविक से एनसीबी पूछताछ करेगा। एनसीबी की टीम रिया के भाई शोविक, सैमुअल मिरांडा, ड्रग्स पैडलर जैद और बाशित को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। रिया के घर से फोन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सीज किया गया है। रिया के घर से ड्रग्स की बरामदगी नहीं हुई है। बता दे, सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं, रोज चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई (CBI) मामले का जांच लगातार कर रहा है, वहीं केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी इस केस में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

एनसीबी सुशांत सिंह केस के ड्रग्स एंगल से संबंधित मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अब अपने ही बयानों पर घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में उनकी और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट्स सामने आए हैं, जिसमें ड्रग्स को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो रही है। रिया चक्रवर्ती ने अपने टीवी इंटरव्यू को दौरान इस बात को कबूल किया था कि सुशांत मारूआना लेते थे, लेकिन उनका ड्रग्स से कोई लेना देना नहीं है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की नई वॉट्सऐप चैट लीक हुई है, जिसमें वह खुद अपने भाई से ड्रग की डिमांड कर रही हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती अपने भाई को किसी के लिए ‘बड्स’ खरीदने के लिए कहती हैं।

लीक हुईं चैट्स 15 मार्च 2020 की है। रिया, शोविक चक्रवर्ती को मैसेज में लिखती हैं कि वो दिन में 4 फूंकता है, इसलिए उसी ढंग से प्लान करना। रिप्लाई में शोविक लिखते हैं कि क्या उसे बड चाहिए। रिया चक्रवर्ती की कई चैट्स इसी तरह सामने आई हैं। जिसके बाद रिया लिखती हैं, हां BUD भी। रिया के इस मैसेज के बाद शोविक ने कहा, ठीक है। हम 5 ग्राम BUD ले सकते हैं ये 20 Doobs (20 सिगरेट) हो गए। बता दें कि बड (BUD) एक तरह का ड्रग है, जिसकी मुंबई में काफी डिमांड है। ये विदेशों से मुंबई लाया जाता है और कोकीन से ज्यादा महंगा मिलता है। रिया और शोविक की चैट्स दोनों की मुश्किलों को बढ़ा सकता हैं।

ड्रग्स मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी

- NCB ने ड्रग्स कनेक्शन के मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को जैद विलात्रा को कोर्ट में पेश किया गया था। एनसीबी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन 9 दिन की रिमांड मिली। जैद को एक सितंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

- NCB ने ड्रग्स के मामले में अब्दुल बासित परिहार को भी गिरफ्तार किया है। सूत्रों को मुताबिक, बासित और जैद का संबंध रिया के सहयोगी सैमुअल मिरांडा से भी रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पूछताछ में रिया और उनके भाई शोविक का नाम लिया है।

आपको बता दे, सुशांत सिंह केस में तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं। एनसीबी ड्रग्स मामले पर, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीआई सुसाइड का सच पता कर रही है। अभी तक की जांच में एनसीबी ने रिया और सैमुअल के घर पर छापा मारकर सबसे बड़ा एक्शन लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत