न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

64 दिन तक चली शख्स की कोरोना से जंग, जान बची लेकिन गंवा बैठे हाथों की उंगलियां, दर्दनाक आपबीती

एक आपबीती हैं कैलिफोर्निया के स्टूडियो सिटी में रहने वाले ग्रेग गारफील्ड (54) की। इनकी कोरोना से जंग 64 दिन तक चली थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 12:18:43

64 दिन तक चली शख्स की कोरोना से जंग, जान बची लेकिन गंवा बैठे हाथों की उंगलियां, दर्दनाक आपबीती

जब से कोरोना वायरस आया हैं इसके कई रूप देखने को मिले हैं और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी डराने वाला हैं। कोरोना के चलते कई ऐसी कहानियां देखने को मिली हैं जो डराने वाली हैं। ऐसी ही एक आपबीती हैं कैलिफोर्निया के स्टूडियो सिटी में रहने वाले ग्रेग गारफील्ड (54) की। इनकी कोरोना से जंग 64 दिन तक चली थी। अपनी आपबीती सुनाते हुए वे बताते हैं कि फरवरी में स्कीइंग के लिए इटली गया था। रास्ते में ही तबीयत बिगड़ गई और वापस लौटा और बरबैंक के जोसेफ अस्पताल पहुंचा तो कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद 31 दिन तक वायरस से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ता रहा। कुल 64 दिन अस्पताल में रहा। अब ठीक हो चुका हूं, लेकिन मेरी हाथों की अंगुलिया कोरोना वायरस ने निगल ली हैं। बाएं हाथ की अंगुलिया बीच से कट चुकी हैं और अंगूठे का केवल पांच फीसदी हिस्सा है। दाहिने हाथ की भी अंगुलिया काटी गई हैं, बस अंगूठे का कुछ हिस्सा बच गया है।

कोरोना से अंगुलियों को नुकसान कैसे

ग्रेग की यह आपबीती दिल को दहलाने वाली है। ग्रेग का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि वायरस फेफड़ों, किडनी, हृदय के साथ हाथ-पैरों को भी खराब कर सकता है। ग्रेग के मामले भी ऐसा ही हुआ, जो हैरान करने वाला है। वायरस से ग्रेग के हाथ की कोशिकाओं और ऊतकों को अधिक नुकसान हुआ, जिस कारण वो काली पड़ गई। शरीर कि किसी हिस्से में अमूमन कालापन तब पड़ता है, जब उसके आसपास की कोशिकाएं पूरी तरह मर जाती हैं।

अंगुलियों तक नहीं पहुंच पा रहा था खून

ग्रेग के मुताबिक, मैं वेंटिलेटर पर था। हाथों की अंगुलियों तक खून नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण अंगुलियां काली पड़ रही हैं। डॉक्टरों ने एक्मो सपोर्ट पर रखा, जिससे अंगुलियों तक खून पहुंच सके और फेफड़ों के साथ हृदय को आराम मिल सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वायरस ने अंगुलियों तक जाने वाले खून के रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया था, जिसे कोई ठीक नहीं कर सकता था।

किसी के भी साथ हो सकता है

ग्रेग कहते हैं, वायरस को मजाक में मत लें। उन्हें भी शुरुआत में कोई लक्षण नहीं था। वे कुछ समय पहले फिट थे, पहाड़ की चोटियां चढ़ते थे, बाइक चलाते, गोल्फ खेलते थे, कार रेसिंग करते लेकिन अब सब कुछ गुजरे जमाने की बात हो गई है। वे कहते हैं, ऐसा किसी के साथ हो सकता है। इसलिए सावधान रहें और मास्क पहनकर रखें। इलाज करने वाले डॉक्टर कहते हैं, वे बच गए ये किसी जादू से कम नहीं है, सबके साथ ऐसा नहीं होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत