न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तय तारीखों पर होगी NEET और JEE मेन की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - ये छात्रों के भविष्य का सवाल है, दांव पर नहीं लगाया जा सकता

NEET और JEE मेन 2020 प्रवेश परीक्षाएं अपने तय समय पर होंगी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने NEET और JEE मेन 2020 प्रवेश परीक्षाओं को टालने की याचिका खारिज कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 1:43:21

तय तारीखों पर होगी NEET और JEE मेन की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - ये छात्रों के भविष्य का सवाल है, दांव पर नहीं लगाया जा सकता

NEET और JEE मेन 2020 प्रवेश परीक्षाएं अपने तय समय पर होंगी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने NEET और JEE मेन 2020 प्रवेश परीक्षाओं को टालने की याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी की बेंच ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि, जिंदगी को ऐसे रोका नहीं जा सकता। हमें सुरक्षा उपायों के साथ आगे बढ़ना होगा, छात्रों का भविष्य दांव पर नहीं लगा सकते। कोर्ट ने याचिकाकर्ता छात्रों से यह भी पूछा कि, क्या आप परीक्षाओं को रद्द करवा कर अपना एक साल बर्बाद करना चाहते हैं? आपको बता दे, कोर्ट के इस फैसले के बाद अब JEE मेन 2020 का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर, जबकि NEET 2020 का आयोजन 13 सितंबर को तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा। आपको बता दे, परीक्षा के विरोध में 11 राज्यों के छात्रों ने जेईई मेन और नीट परीक्षाएं स्थगित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में मांग की गई है कि देश में कोरोना महामारी के बीच परीक्षाओं का आयोजन न किया जाए। ऐसे में फिलहाल परीक्षाओं की निर्धारित तारीखों को स्थगित कर दिया जाए। इस बार दोनों ही परीक्षाओं के लिए 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। याचिका में कहा गया है कि, इतनी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के परीक्षाओं में सम्मिलित होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

वहीं, एनटीए आज JEE मेन परीक्षा 2020 के लिए प्रवेश पत्र आज जारी कर सकता है। एजेंसी ने JEE मेन एग्जाम डेट 2020 के लिए 3 जुलाई को जारी किए पब्लिक नोटिफिकेशन में जानकारी दी थी कि जेईई मेन के लिए एडमिट कार्ड 2020 परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स परीक्षा पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार दिए गए लिंक से अपना हॉल टिकट प्रिंट कर पाएंगे।

परीक्षाओं के विरोध में दलील

स्टूडेंट्स की ओर से पैरवी करते हुए एडवोकेट अलख आलोक श्रीवास्तव ने बेंच के सामने कोरोना से पैदा हुए हालात का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जब CBSE, ICSE और AIBE टाली जा सकती हैं तो JEE और NEET क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि हम इन परीक्षाओं को अनिश्चितकाल के लिए टालने की मांग नहीं कर रहे, लेकिन मौजूदा हालात में टालना ही विकल्प है।

परीक्षाओं के पक्ष में दलील

याचिका के विरोध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यदि निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से परीक्षाएं होती हैं तो हमारी ओर से सभी सुरक्षा उपाय किए जाएंगे और इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

कोर्ट का फैसला

दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, ये छात्रों के भविष्य का सवाल है। उसे दांव पर नहीं लगाया जा सकता। कोर्ट ने याचिकाकर्ता छात्रों को नसीहत देते हुए अपने एक साल की वैल्यू करने की भी सलाह दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका