न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिताली की टीम वेलोसिटी ने पहली बार पाई सुपरनोवाज पर जीत, मैन ऑफ द मैच चुनी गई सुने लूस

बीते दिन शारजाह में वुमन्स टी-20 चैलेंज के दौरान पहला मैच वेलोसिटी और सुपरनोवाज के बीच खेला गया जिसमें मिताली की टीम वेलोसिटी ने पहली बार लीग में सुपरनोवाज पर जीत की हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 9:08:30

मिताली की टीम वेलोसिटी ने पहली बार पाई सुपरनोवाज पर जीत, मैन ऑफ द मैच चुनी गई सुने लूस

बीते दिन शारजाह में वुमन्स टी-20 चैलेंज के दौरान पहला मैच वेलोसिटी और सुपरनोवाज के बीच खेला गया जिसमें मिताली की टीम वेलोसिटी ने पहली बार लीग में सुपरनोवाज पर जीत की हैं। सुपरनोवाज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन का लक्ष्य दिया जिसे वेलोसिटी ने 19.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर पा लिया। वेलोसिटी के लिए सुने लूस ने सबसे ज्यादा नाबाद 37 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा सुषमा वर्मा ने 34 और वेदा कृष्णमूर्ति ने 29 रन बनाए।

खराब शुरुआत के बाद जीती वेलोसिटी

वेलोसिटी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 17 रन पर अपने दोनों ओपनर्स गंवा दिए। डेनिले वाइट और शेफाली वर्मा को अयाबोंगा खाका ने आउट किया। वाइट ने शून्य रन बनाए। वहीं, शेफाली 11 बॉल पर 17 रन ही बना सकीं। कप्तान मिताली राज भी खास नहीं कर सकीं और 19 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें शशिकला श्रीवर्धने ने शकीरा सैल्मन के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद वेदा कृष्णमूर्ति और सुषमा वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 27 रन की पार्टनरशिप की। वेदा 29 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें राधा यादव ने चमारी अटापट्टू के हाथों कैच आउट कराया। आखिर में सुषमा वर्मा और सुने लूस ने 5वें विकेट के लिए 51 रन की पार्टनरशिप कर टीम को जीत दिलाई।

सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत ने अच्छी बैटिंग की

सुपरनोवाज ने 8 विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर चमारी अटापट्टू ने 39 बॉल पर सबसे ज्यादा 44 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 बॉल पर 31 रन बनाए। वहीं, एकता बिष्ट ने 4 ओवर में 22 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा जहांआरा आलम और लेग कास्पेरेक को 2-2 विकेट मिले।

अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सकी सुपरनोवाज

सुपरनोवाज को ओपनर अटापट्टू और प्रिया पूनिया (11) ने 30 रन की पार्टनरशिप कर अच्छी शुरुआत दी थी। इसके बावजूद टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। जहांआरा ने बड़े दो विकेट लिए। उन्होंने हरमनप्रीत को शिखा पांडे और चमारी अटापट्टू और वेदा कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट कराया।

राधा ने आखिरी ओवर में दो विकेट निकाले

लेग कास्पेरेक ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। उनकी बॉल पर प्रिया पूनिया और पूजा वस्त्रकार का कैच वेदा कृष्णमूर्ति ने लिया। एकता ने 3 विकेट लिए। आखिरी ओवर में राधा यादव (2) और शकेरा सैल्मन (5) को आउट किया। उन्होंने राधा को शेफाली वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। साथ ही शकेरा और जेमिमा रोड्रिग्स (7) को क्लीन बोल्ड किया।

सीजन में 3 टीम के बीच 4 मुकाबले होंगे

वुमन्स टी-20 चैलेंज की शुरुआत 2018 में हुई थी। तब एक ही मैच खेला गया था, जिसमें सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स शिकस्त दी थी। पिछले साल वेलोसिटी नई टीम शामिल हुई थी। इस तीसरे सीजन में तीनों टीम के बीच फाइनल समेत चार मुकाबले खेले जाने हैं। सभी मैच शारजाह में होंगे। फाइनल 9 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में आईपीएल की तर्ज पर विदेशी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर